Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

लोगों ने सोच-विचार करके ही ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की : सौगत रॉय

लोगों ने सोच विचार करके ही ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की : सौगत रॉय

लोगों ने सोच-विचार करके ही ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की : सौगत रॉय

कोलकाता, 27 अक्टूबर . टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एनकाउंटर किलिंग से लेकर सियासी विवादों तक कई मुद्दों पर अपनी राय दी. उन्होंने Police एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए न्यायिक जांच की मांग की. बीते दिनों कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया. इसे लेकर सौगत रॉय ने भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए कहा कि पार्टी बेवजह मुद्दा बना रही है.

सौगत रॉय ने कहा, “यह Police द्वारा की गई एनकाउंटर किलिंग है. Police ने भवानीपुर में भी ऐसा किया था और यहां भी ऐसा किया. मुझे लगता है कि इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए.”

मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कोई विवादित बयान नहीं दिया था. ऐसा नहीं है कि उन्होंने पीएम मोदी के पिता के बारे में कुछ कहा हो. भाजपा इसे अनावश्यक रूप से मुद्दा बना रही है.

महुआ मोइत्रा के एक्स पोस्ट को लेकर सौगत रॉय ने कहा कि मैं महुआ मोइत्रा के पोस्ट पर टिप्पणी नहीं करना चाहता. जो उनके विचार हैं, वो उन्होंने साझा किया.

इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय Political पार्टी कार्यक्रम करना चाहती है, तो उसके लिए भी स्थान होना चाहिए. इसके साथ ही व्यापारियों की भी अपनी जरूरतें हैं और उनका महत्व है. इस पर कोई विशेष आपत्ति नहीं होनी चाहिए. सोच-विचार करके ही लोगों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

पश्चिम बंगाल में सात नगर निगमों में चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अभी तक कोई तैयारी नहीं हुई है, इसलिए मैं इसके बारे में कुछ नहीं बता सकता. मुझे जानकारी नहीं है.

पश्चिम बंगाल की उत्तर 24 परगना Police ने दुष्कर्म और हत्या के मामले के आरोपी का एनकाउंटर किया है. इस कार्रवाई के दौरान एक Police अधिकारी भी घायल हो गया. Police से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए Monday और Tuesday की रात घटनास्थल पर ले जाया गया था.

सूत्रों के अनुसार, जब Police टीम क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए पहुंची थी, वहां आरोपी ने रात में एक Policeकर्मी की बंदूक छीनी और फायरिंग कर दी. इसके बाद Police ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे पास के Governmentी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

बता दें कि Monday सुबह एक 17 वर्षीय नाबालिग का शव उसके रिश्तेदार के घर के पास मिला. उसके परिवार के आरोप के आधार पर आरोपी प्रह्लाद दास को पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और फिर गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार था.

–

केके/एबीएम

Share