‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना

New Delhi, 28 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली में लाल किला चौक से टाउन हॉल चौक तक आयोजित पार्टी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का नेतृत्व किया और झूठ की राजनीति करने के लिए राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए करारा प्रहार किया.
पदयात्रा का शुभारंभ करते हुए नितिन नवीन ने उपस्थित जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सत्ता और विपक्ष, दोनों में जनता के लिए संघर्ष करते हैं. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में विकसित India का लक्ष्य दोहराते हुए कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र की रक्षा का आह्वान किया. कार्यक्रम में दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, Lok Sabha सांसद प्रवीण खंडेलवाल और रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली Government के मंत्री प्रवेश वर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जयप्रकाश, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष ऊषा अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे.
इस दौरान नितिन नवीन ने कहा कि आज हम प्राचीन जैन लाल मंदिर में भगवान महावीर के इस पवित्र स्थान के सामने खड़े होकर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं. विपक्ष के हमारे कई साथी सोचते हैं कि भाजपा का कार्यकर्ता किस मिट्टी का बना है. मैं बता देना चाहता हूं कि भाजपा का कार्यकर्ता सत्ता में रहते हुए भी सड़क पर संघर्ष करता है और विपक्ष में रहते हुए भी सड़क पर अपनी आवाज बुलंद करता है. यही भाजपा के कार्यकर्ता की पहचान है. देश का लोकतंत्र सुरक्षित हाथों में है. जनता का विश्वास Prime Minister Narendra Modi के साथ है. देश की जनता जानती है कि इस मिट्टी के लाल और देश के पुत्र, Prime Minister मोदी का परिवार 140 करोड़ जनता है और उनके सुख-दुख के साथी पीएम मोदी हैं.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाले विपक्ष के नेता राहुल गांधी संविधान की प्रति लेकर चलते हैं, लेकिन वास्तव में उन्हें संविधान से कोई मतलब नहीं है. ‘खाता न बही, राहुल गांधी और उनका परिवार जो कहता है, कांग्रेस के सभी नेता उसी को सही मानते हैं.’ इसी सोच के कारण आज कांग्रेस रसातल में जा रही है. कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की बात मानते रहेंगे, तो कांग्रेस समाप्त हो जाएगी. एक परिवार के कानून को देश का कानून बनाने और परिवार की इच्छा को देश की इच्छा मानने का प्रयास करने वाले कांग्रेस के नेताओं से मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि भारतीय लोकतंत्र की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि आपने आपातकाल लगाकर भी देख लिया. सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने 90 से अधिक ऐसे फैसले लिए, जिनके जरिए जनता द्वारा चुनी हुई Governmentों को बर्खास्त करने का काम किया लेकिन हर बार देश की जनता ने लोकतंत्र की आवाज बुलंद करते हुए आपको जवाब दिया और सजा दी. इसके बावजूद कांग्रेस उससे सीख नहीं लेती.
नितिन नवीन ने कहा कि दीपावली के बीच आज काली चौदस का अवसर है. हमारे सभी व्यवसायी भाई अपना नया बही-खाता बनाते हैं और पुरानी प्रविष्टियों को देखते हैं. कई बार जो प्रविष्टियां दो या तीन बार दर्ज हो जाती हैं, उन्हें हटाते हैं और सही खाते को आगे रखते हुए पूरा हिसाब-किताब करते हैं. व्यवसायियों का मानना है कि खाता जितना साफ-सुथरा होगा, व्यवसायी की साख उतनी ही मजबूत होगी. यदि अपनी साख मजबूत करनी है, तो खाता-बही सही रखना होगा. लोकतंत्र का बही-खाता भी मतदाता सूची है. जब इस मतदाता सूची को साफ और शुद्ध करने का प्रयास किया जाता है, तो कांग्रेस के नेताओं को बेचैनी होती है लेकिन लोकतंत्र का यह बही-खाता पूरी तरह शुद्ध होगा. हर उस सच्चे भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ेगा, जिसका वोट देने का अधिकार है और घुसपैठियों के नाम हटेंगे. इसके लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूरी तरह से संघर्ष करने को तैयार है. मतदाता सूची में ऐसे वोटरों के नाम हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जबकि करोड़ों मतदाताओं के नाम दो-दो जगह दर्ज हैं. ऐसे भी करोड़ों मतदाता हैं, जिनका कोई पता-ठिकाना नहीं मिल रहा है. इसे ही ‘घोस्ट वोटर लिस्ट’ कहते हैं. कांग्रेस के नेता चाहते हैं कि मतदाता सूची में ऐसी गड़बड़ियां बनी रहें, ताकि उनकी दुकानदारी चलती रहे.
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम शुद्धिकरण में विश्वास करते हैं. हम कांग्रेस को स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि लोग इसे कांग्रेस (आई) के रूप में जानते हैं. लोगों ने सोचा था कि यह पार्टी कांग्रेस (इंदिरा) के नाम से जानी जाएगी, लेकिन यह इंदिरा कांग्रेस नहीं, बल्कि इटैलियन कांग्रेस के रूप में जानी जाती है. इनकी सोच ही विकृत है. इसलिए देश की जनता इन्हें भी शुद्ध करने का काम करती रहती है, लेकिन शुद्धिकरण के बावजूद ये सीखते नहीं हैं. ये हार से सीखने के बजाय अपनी खीझ निकालते हैं. आज लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान की शुरुआत हो रही है. हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि इस देश में अराजकता का कोई स्थान नहीं हो सकता. हम देश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ा रहे हैं और अपनी विरासत को आगे ले जा रहे हैं. अभी Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi जी कहीं नहीं जाएंगे और 2029 में इसी लाल किले की प्राचीर से फिर तिरंगा लहराएंगे. Prime Minister मोदी ने जिस सेवाभाव से देश का नेतृत्व किया है, उसके बाद 2029 में लाल किले की प्राचीर से फिर तिरंगा लहराने वाले व्यक्ति Prime Minister मोदी ही होंगे और इससे कांग्रेस की बेचैनी बढ़ती रहेगी.
नितिन नवीन ने कहा कि जब देश में कोरोना महामारी आई थी, तब ये अराजकतावादी लोग सड़कों पर नहीं दिखे, बल्कि अपने घरों में दुबके हुए थे. जब देश पर कोई आपदा आती है, तो ये लोग नजर नहीं आते. ऐसे समय में सड़क पर उतरकर और हर घर तक पहुंचकर सेवा करने के लिए भाजपा का कार्यकर्ता और भाजपा का नेतृत्वकर्ता Prime Minister Narendra Modi ही नजर आते हैं. आज लोग तिरंगा लेकर निकल रहे हैं और कनॉट प्लेस पर तिरंगा फहराने की बात कर रहे हैं. लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि जब India के अभिन्न अंग कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा लहराने की बारी आई थी, तब भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संघर्ष और बलिदान देकर वहां तिरंगा फहराने का काम किया था. वर्ष 2011 में जब भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली थी, तब लाल चौक पर Pakistan के झंडे लहराए जाते थे और दिल्ली में बैठी Government मौन रहती थी. उसे इसकी चिंता नहीं होती थी. आज Prime MinisterNarendra Modi जी के नेतृत्व में देश के प्रथम गांव से लेकर राजधानी तक तिरंगा लहराता है. विपक्ष के साथियों को भी यह समझना होगा कि उनकी सोच भले ही अराजकता की हो, लेकिन India में रहना है तो India के तिरंगे के साथ खड़ा होना ही होगा.
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी के विस्तार पर सवाल उठाते हैं, उनसे हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि वे जनता के बीच भाजपा के विचार और उसके विस्तार को नहीं रोक पाएंगे. देश के 22 राज्यों में हमारी Governmentें हैं और जनता हमें लगातार इसलिए चुनती है, क्योंकि हम उसके विश्वास के साथ खड़े हैं और उसके दुख-दर्द में सहभागी बनते हैं. India के विकास और विरासत को आगे बढ़ाने का काम Prime Minister Narendra Modi कर रहे हैं. विपक्ष न भाजपा के विचार को रोक पाएगा, न उसके विस्तार को, न India के विकास को और न ही देश की विरासत को आगे बढ़ने से रोक पाएगा. विपक्ष की अराजकतावादी सोच उसे और रसातल में ले जाएगी. विपक्ष लगातार देश के युवाओं को भ्रमित करने और उन्हें भटकाने का प्रयास करता है, लेकिन आज देश का युवा वर्ष 2013 के निराशा भरे वातावरण से बाहर निकलकर आशा और उम्मीद के नए वातावरण में Prime Minister Narendra Modi के साथ आगे बढ़ रहा है.
नितिन नवीन ने कहा कि विपक्ष social media पर कुछ रील्स बनाकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास करता है, लेकिन देश का युवा रील में भी रियल देखता है और रियल में Prime Minister Narendra Modi को देखता है. युवाओं को मालूम है कि देश का नेतृत्व ऐसे हाथों में है, जो युवाओं, माताओं-बहनों, किसानों, व्यवसायियों और मजदूरों के दुख-दर्द को समझते हैं. विपक्ष के नेता राहुल गांधी को दर्द केवल अपने परिवार का है और परिवार के दर्द के चक्कर में वे कांग्रेस के नेताओं को रसातल में ले जा रहे हैं. हम तो चाहते हैं कि राहुल गांधी इसी तरह कांग्रेस का नेतृत्व करते रहें, ताकि कांग्रेस अपनी अंतिम सांसें गिनती रहे. वह दिन भी आएगा, जब कांग्रेस का नेतृत्वकर्ता भी राहुल गांधी होंगे और उसका अंतिम कार्यकर्ता भी राहुल गांधी ही होंगे. इसी तरह की अराजकतावादी सोच रखने वाली पार्टी को भाजपा ने दिल्ली से उखाड़ फेंका है, हालांकि कुछ राज्यों में उसकी जड़ें अब भी जमी हुई हैं. Chief Minister रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हमने दिल्ली से आम आदमी पार्टी को पूरी तरह साफ कर दिया है. अब जो कुछ बचा है, उसे भी साफ करेंगे, क्योंकि दिल्ली में अब वह कलंक दोबारा नहीं लौटने वाला है.
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग कहते थे कि वे आम आदमी हैं, उन्होंने खास बनकर काम किया और केवल खास लोगों के लिए ही काम किया लेकिन आज Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में हम देश के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं और दिल्ली के विकास को Chief Minister रेखा गुप्ता आगे बढ़ा रही हैं. हम सभी देशवासियों के साथ मिलकर 140 करोड़ भारतीयों के एक साझा स्वप्न को साकार करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं. हमारा लक्ष्य वर्ष 2047 तक विकसित India बनाना है. इस लक्ष्य को हासिल करने के रास्ते में कुछ बाधाएं और रुकावटें आएंगी, लेकिन हम उन्हें भी पार करेंगे, क्योंकि हमें 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद प्राप्त है. इस पदयात्रा के माध्यम से हमें अराजकतावादी सोच रखने वालों को स्पष्ट संदेश देना है कि भाजपा का कार्यकर्ता सड़क पर भी उन्हें जवाब देगा और सदन के पटल पर भी उनकी हर बात का जवाब देने के लिए तैयार है. भाजपा का मंडल अध्यक्ष भी इतना सक्षम है कि वह राहुल गांधी की एक-एक बात का जवाब दे सकता है.
उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी सवाल उठाते हैं और फिर मैदान छोड़कर भाग जाते हैं. वे मीडिया के सामने आते हैं, झूठा प्रेजेंटेशन देते हैं और फिर चले जाते हैं. मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि मतदाता सूची में जिन 3 करोड़ लोगों का कोई पता-ठिकाना नहीं मिल रहा है, उनकी चिंता आप क्यों कर रहे हैं? घुसपैठियों के प्रति आपका यह कैसा प्यार है और उनसे आपको इतनी मोहब्बत क्यों है? क्या राहुल गांधी को India के 140 करोड़ नागरिकों पर भरोसा नहीं है, जो वे बाहर से आए घुसपैठियों के भरोसे कांग्रेस और देश की राजनीति चलाना चाहते हैं? राहुल गांधी स्नेह का पैगाम देने की बात करते हैं, लेकिन जब इसी जेएनयू में एक प्रोफेसर जो कांग्रेस पार्टी का सांसद भी है, हमारी बहनों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, तब राहुल गांधी की जुबान क्यों नहीं खुलती और वे चुप क्यों हो जाते हैं? मैं कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के नेताओं से भी कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी को इसी तरह अपना नेता बनाए रखिए. इससे भाजपा को सीधा लाभ मिल रहा है और भाजपा का कार्यकर्ता भी अधिक उत्साहित हो रहा है.
–
एएमटी/डीकेपी


