Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सुरक्षा,कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

लेबनान पर इजरायल का बढ़ता हमला निन्दनीय: यूएन महासचिव गुटेरेस

लेबनान पर इजरायल का बढ़ता हमला निन्दनीय: यूएन महासचिव गुटेरेस

न्यूयॉर्क, 9 सितंबर . दक्षिणी लेबनान में इजरायल के बढ़ते हमले और सैन्य अभियानों पर संयुक्त राष्ट्र ने फिक्र जाहिर की है. यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने Wednesday को इस पर दुख जताते हुए तेल अवीव से अपील की कि वो अपने ऑपरेशन पर विराम लगाए.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एंटोनियो गुटेरेस ने लिखा, “मैं आम लोगों की मौत, लोगों को जगह खाली करने के आदेशों से होने वाली परेशानी और विस्थापन, तथा बड़े पैमाने पर हुई तबाही और बर्बादी के दृश्यों को देख दुखी हूं और इसकी निंदा करता हूं.”

गुटेरेस ने “लड़ाई को तुरंत रोकने” की अपील करते हुए इजरायल से अपील की कि वो लेबनान के इलाके से अपनी सेना हटा ले.

उन्होंने आगे लिखा, “ताकत का इस्तेमाल करने का अधिकार सिर्फ लेबनान की Government के पास होना चाहिए. मैं सभी पक्षों से अपील करता हूं कि वे लेबनान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करें.”

आम नागरिकों और नागरिक ठिकानों की हर समय सुरक्षा की जानी चाहिए. वे हमले का लक्ष्य नहीं होना चाहिए और उन पर किए गए हमले स्वीकार्य नहीं हैं.

शांति अपील करते हुए उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र हिंसा खत्म करने, नागरिकों की सुरक्षा करने और इस संघर्ष का स्थायी समाधान खोजने के प्रयासों में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है.

पिछले काफी अरसे से हिज्बुल्लाह के खिलाफ एक्शन की बात करते हुए दक्षिणी लेबनान को इजरायल टारगेट करता आया है. वहीं, Wednesday को भी गोला बारूद से हमले की खबर आई है. इजरायली सेना ने नबातीह प्रांत के दक्षिणी लेबनानी कस्बों, कफर रेमन और कफर तेबनित पर तोपों से गोले दागे.

लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बिंत जबील जिले के हद्दाथा कस्बे में जोरदार धमाकों की जानकारी दी. अमेरिका की मध्यस्थता में हुए “युद्धविराम” के बावजूद, इजरायल रोजाना हमले कर रहा है और दक्षिण में उसका कब्जा भी बना हुआ है.

दूसरी ओर ईरान भी लगातार कहता रहा है कि जब तक लेबनान पर इजरायली हमले नहीं रुकेंगे वो भी पीछे नहीं हटेगा.

–

केआर/

Share