Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

ललन सिंह के आधार वाले बयान पर भड़के पप्पू यादव, बोले- ये सरकार लोकतंत्र के लिए खतरा…

ललन सिंह के आधार वाले बयान पर भड़के पप्पू यादव, बोले ये सरकार लोकतंत्र के लिए खतरा…

ललन सिंह के आधार वाले बयान पर भड़के पप्पू यादव, बोले- ये Government लोकतंत्र के लिए खतरा…

Patna, 8 नवंबर . India के पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के आधार कार्ड से जनसुविधाओं का लाभ मिलने संबंधी बयान पर निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि आधार कार्ड देश के 140 करोड़ लोगों के जीवन से जुड़ा दस्तावेज है. ऐसे में जनता को परेशान करना लोकतंत्र के लिए सही नहीं है. यह नकली, संविधान-विरोधी और लोकतंत्र के लिए खतरा बन चुकी Government है, जिसे अब जाना ही पड़ेगा.

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, “ये लोग जनता को क्या समझ लिए हैं? क्या जनता कोई जानवर है? क्या Government और उनका पूरा मंत्रिमंडल अजर-अमर हैं? आधार कार्ड, जो जीवन से जुड़ा है, आपने देश के 140 करोड़ लोगों को दिया और फिर आप कुछ भी बोल रहे हैं. आप ही कानून नहीं हैं, आपके खिलाफ वोट भी जाएंगे. हर प्रमाण-पत्र दिखाने के लिए हम पैदा नहीं हुए हैं. आधार कार्ड बिल्कुल प्रामाणिक है. कोई एक ही आधार लीजिए ना, प्रमाण-पत्र 10 क्यों लेंगे? इसलिए यह गलत है. इस तरह का बयान लोकतंत्र के लिए सही नहीं है. जनता को परेशान कर रहे हैं, तो यह आपकी कमी है. इसका मतलब Government नाम की चीज नहीं है. आप निर्णय लीजिए, फिर सभी विपक्ष को बुलाइए. किसी चीज के लिए आधार कार्ड हो और किसी के लिए नहीं, यह तो गलत है, लेकिन हमें समझ में नहीं आता कि आपकी ईडी, आईबी, रॉ, आपका थाना, जब बच्चों पर गोली चलाने के लिए आपके पास एके-47 और मिलिट्री है, सीआरपीएफ-बीएसएफ सबको बुला लेते हैं. कभी आप कहते हैं कि जेन-जी और जेन-अल्फा के आंदोलन के पीछे एलन मस्क का पैसा है.

उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के पास विदेशी फंडिंग है, तो आप बैठे क्यों हैं? आप उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे हैं? आप कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं? खुलकर जाइए और बोलिए कि विदेशी फंडिंग है. अभी आप कह रहे हैं कि देश को अस्थिर कर रहे हैं. एक तो कोई चैनल, जो आप चला रहे हैं, नैरेटिव सेट कर रहे हैं कि देश अस्थिर हो रहा है, तो उसको जेल भेजने में क्या दिक्कत है? राहुल गांधी के साथ भी देखा गया है. इस आंदोलन में 5 लाख रुपए प्रतिदिन खर्च हुए, तो जल्दी गिरफ्तार करो ना. आप सिर्फ भ्रमित कर रहे हैं. इस जेन-जी, जेन-अल्फा और देश की जनता, जो आपके खिलाफ आक्रोशित है, साधु, संत, किसान सबको आप ‘गोदी मीडिया’ ट्रायल करके दिग्भ्रमित करना चाहते हैं.

पप्पू यादव ने कहा कि अभी जहां-जहां Prime Minister गए, श्रीलंका गए तो Government गई, नेपाल गए तो Government गई, इजरायल गए तो Government गई, अमेरिका गए तो Government गई. अब मुझे लगता है कि India की बारी है. पनौती क्या होता है, हमको नहीं पता, लेकिन अब India की बारी है. इसी कारण आप चिंता न करें, एकदम मस्त रहिए. भाजपा के पास कोई एजेंडा नहीं है. भाजपा और आरएसएस इस देश के संविधान, आम आदमी और महिलाओं के लिए चुनौती हैं. ये लोग खतरा बन गए हैं. इनको जाना ही पड़ेगा.

–

केके/एबीएम

Share