
New Delhi, 7 सितंबर . नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स (एनआईएमएएस), दिरांग ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए लद्दाख में 6,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली 20 अविजित चोटियों पर सफल पर्वतारोहण अभियान पूरा किया. टीम ने सिर्फ 23 दिनों में इन 20 चोटियों पर पहली बार सफल आरोहण करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है.
इस उपलब्धि पर रक्षा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा, “दिरांग स्थित ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स’ (एनआईएमएएस) ने अगस्त-सितंबर 2026 के दौरान लद्दाख में 20 ऐसी चोटियों पर पहली बार सफलतापूर्वक चढ़ाई करके इतिहास रच दिया है, जिन पर पहले कभी कोई नहीं चढ़ा था, उन्होंने 23 दिनों के रिकॉर्ड समय में इन 20 चोटियों पर पहली बार चढ़ाई पूरी की.”
“यह शानदार उपलब्धि माउंटेनियरिंग, खोज-बीन, अभियान के नेतृत्व और एडवेंचर स्पोर्ट्स में India की बढ़ती क्षमता को दर्शाती है. साथ ही, यह देश के युवाओं को चुनौतियों का सामना करने, India के विविध इलाकों को जानने और राष्ट्र-निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है.”
एनआईएमएएस अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के दिरंग में स्थित है, जो India Government के रक्षा मंत्रालय के तहत एक प्रमुख संस्थान है. यह देश का एकमात्र ऐसा संस्थान है जो जमीन, हवा और पानी से जुड़े एडवेंचर स्पोर्ट्स में प्रशिक्षण और अभियान की गतिविधियां प्रदान करता है.
लद्दाख में एनआईएमएएस का यह अभियान एक बड़ी उपलब्धि है. टीम ने 23 दिनों में 20 ऐसी ऊंची चोटियों पर पहली बार चढ़ाई की, जहां पहले कोई नहीं पहुंचा था. यह सफलता दिखाती है कि India के युवा कठिन परिस्थितियों में भी बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं. साथ ही, यह अभियान देश के दूरदराज हिमालयी क्षेत्रों में साहसिक खेलों और खोज अभियानों में India की बढ़ती क्षमता को भी दर्शाता है.
यह उपलब्धि Prime Minister Narendra Modi के उस दूरदर्शिता से भी जुड़ी है, जिसमें युवाओं को देश को करीब से जानने, नए क्षेत्रों की खोज करने, फिट रहने और रोमांचक गतिविधियों के जरिए खुद को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया गया है.
–
आरएसजी