लखनऊ : पीजीआई के सभाखेड़ा में मारपीट के बाद युवक की मौत, 4 हिरासत में

Lucknow, 25 सितंबर . Lucknow के पीजीआई थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना में घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस मामले में Police ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, घटना Thursday शाम 7:30 बजे की है. पीजीआई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभाखेड़ा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में प्रवीण (26) घायल हो गया था. Police की टीम ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस संबंध में डीसीपी साउथ मो. मुश्ताक ने बताया कि पीजीआई इलाके के सभाखेड़ा मोहल्ले में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद की सूचना मिली थी. सूचना मिलने पर Police की एक टीम मौके पर पहुंची और प्रवीण नामक घायल युवक को तुरंत बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.”

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष आपस में पड़ोसी हैं. उनके बीच पहले भी गाली-गलौज और कहासुनी को लेकर विवाद हो चुका है. Police के अनुसार, Wednesday को भी दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज को लेकर ही विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया और इस दौरान यह घटना घटित हुई.

घटना की सूचना मिलते ही Police उपायुक्त दक्षिणी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया है. Police आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाया जा सके.

Police ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. मामले में चार व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. Police का कहना है कि अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही जारी है और मौके पर शांति है और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है.

–

पीआईएम/पीएम

Leave a Comment