गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना

Mumbai , 25 सितंबर . मनोरंजन जगत में गणेशोत्सव की धूम जोरशोर से देखने को मिलती है. 10 दिन तक चलने वाले इस पावन पर्व के आखिरी दिन Actress सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना बप्पा का आशीर्वाद लेती नजर आईं.

Actress करिश्मा तन्ना ने परिवार और करीबियों के साथ बप्पा की विधि-विधान से पूजा अर्चना की और कई सेलेब्स के घर बप्पा के दर्शन करने भी गई थीं, जिनमें एकता कपूर का घर शामिल हैं.

Actress ने गणेशोत्सव की कुछ शानदार झलकियां इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें गणपति सेलिब्रेशन और अपने करीबी लोगों के साथ बिताए पलों की तस्वीरें शामिल हैं. तस्वीरों में करिश्मा वरुण के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. वहीं एक दूसरी तस्वीर में वह एकता कपूर के साथ दिख रही हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस त्योहार का जश्न मनाती और अपने करीबी लोगों के साथ खुशी के पल शेयर करती नजर आ रही हैं.

Actress ने लिखा, “हाल की जिंदगी. गणपति बप्पा का जश्न और दूसरी खूबसूरत चीजें.”

टेलीविजन Actress सुरभि चंदना ने इंस्टाग्राम पर गणेशोत्सव की कुछ तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, “बप्पा के मोदक भोग, विसर्जन, सेलिब्रेशन, हर जगह जाना, सब कुछ. आज गन्नू पा का सब खत्म हो रहा है. तू आज चला जाएगा और अगले साल के जश्न का इंतजार फिर से शुरू हो जाएगा, Mumbai तुझे बहुत मिस करेगी बप्पा.”

Actress सारा अली खान गणेशोत्सव के आखिरी दिन फिल्ममेकर निधि दत्ता के घर पर उत्सव का आनंद लेने और बप्पा का आशीर्वाद लेने गई थीं. सारा अली खान ने इस विजिट की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसमें खूबसूरती से सजे हुए गणपति पंडाल की झलक भी दिखी.

तस्वीरों में सारा, गणेश जी की सजी हुई मूर्ति के पास पोज देती नजर आ रही हैं. तस्वीरें शेयर करते हुए सारा ने लिखा, “आखिरी दिन दत्ता चा राजा के दर्शन हो गए, गणपति बप्पा मोरया.” सारा की यह विजिट एक बार फिर India की विविध सांस्कृतिक और त्योहारों की परंपराओं में उनकी भागीदारी को दिखाती है.

सारा ने अक्सर अपने कामों से India की विविध संस्कृति को अपनाने की बात कही है. अलग-अलग धर्मों के त्योहारों को मनाने की यही भावना पटौदी परिवार में भी दिखती है. सैफ अली खान और करीना कपूर खान कई त्योहार एक साथ मनाते नजर आते हैं. वहीं उनके बच्चों को भी अलग-अलग परंपराओं से जोड़ा जाता है.

–

एनएस/वीसी

Leave a Comment