Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
स्वास्थ्य/चिकित्सा,जीवन शैली,राष्ट्रीय

रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली

रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली

New Delhi, 13 नवंबर . आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को स्वस्थ और फिट रखना बहुत बड़ी चुनौती है. ऐसे में योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन को शांत रखने में भी मदद करता है. ‘चक्की चालानासन’ एक ऐसा योगाभ्यास है, जिसमें शरीर को चक्की चलाने जैसी गति में घुमाया जाता है.

आयुष मंत्रालय के अनुसार, ‘चक्की चालनासन’ पारंपरिक रूप से हाथ से अनाज पीसने की चक्की चलाने की गति पर आधारित एक बैठकर किया जाने वाला योगासन है. यह आसन मुख्य रूप से पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने, पाचन सुधारने और शरीर में लचीलापन बढ़ाने के लिए किया जाता है.

चक्की चालनासन को शुरुआती अभ्यासकर्ता आसानी से कर सकते हैं, बस इसे करते समय सांसों की गति और शरीर के संतुलन का ध्यान रखना जरूरी होता है. इसके नियमित अभ्यास से शरीर में लचीलापन बढ़ाने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी मदद मिल सकती है.

‘चक्की चालनासन’ महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसे करते समय पेट के निचले हिस्से और पेल्विक एरिया की मांसपेशियों पर सीधा असर पड़ता है. जब अभ्यासकर्ता इस आसन में शरीर को गोल-गोल घुमाते हैं, तो पेट और कमर की मांसपेशियां बारी-बारी से खिंचती और सिकुड़ती हैं. इससे यूटेरस और ओवरी के आसपास ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. अच्छा ब्लड फ्लो मिलने से ये अंग सक्रिय रहते हैं और इनकी कार्यक्षमता भी बेहतर होती है.

इस आसन से पेल्विक मांसपेशियां लचीली होती हैं, जिससे पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन और भारीपन कम महसूस होता है. इसके नियमित अभ्यास से हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलती है, जिससे पीरियड्स का चक्र धीरे-धीरे नियमित होने लगता है.

वहीं, पीरियड्स के समय पाचन बिगड़ना आम बात है. यह आसन आंतों की मालिश जैसा काम करता है, जिससे कब्ज, गैस और पेट फूलने की समस्या कम होती है. गर्भवती महिलाओं और हाल ही में पेट या हर्निया की सर्जरी कराने वाले लोगों को बिना विशेषज्ञ की सलाह के इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए.

–

एनएस/एबीएम

Share