Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

रूस के हमले में सात साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत, जेलेंस्की ने की दुनिया से मदद की अपील

रूस के हमले में सात साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत, जेलेंस्की ने की दुनिया से मदद की अपील

कीव, 21 नवंबर . यूक्रेन में रूस के हमले लगातार जारी हैं. यूक्रेन के President वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि क्रिवी रीह शहर पर रूस के हमले के बाद राहत और बचाव का काम Friday शाम से जारी है. उन्होंने बताया कि हमला शहर के एक सामान्य रिहायशी इलाके पर हुआ, जहां आसपास कोई सैन्य ठिकाना नहीं था.

जेलेंस्की ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया क‍ि इस हमले में एक युवा आपातकालीन चिकित्सा कर्मचारी और सात साल के बच्चे की मौत हो गई. बच्चे का नाम तिखोन था. उसका जन्म 2019 में हुआ था. उसने अपनी जिंदगी का अधिकांश हिस्सा युद्ध के माहौल में बिताया. President ने कहा कि रूसी हमले ने उसकी जान ले ली. उन्होंने मृतकों के परिवारों और करीबी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की. हमले में आम लोगों के घर, दफ्तर और रोजमर्रा के इस्तेमाल की नागरिक सुविधाएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं.

President के अनुसार, इस हमले में 58 लोग घायल हुए हैं, जिनमें छह बच्चे शामिल हैं. घायलों में तिखोन के दोनों भाई, चार साल का मातवी और 11 साल का प्लातोन भी शामिल हैं. उनके पिता भी घायल हुए हैं. डॉक्टर सभी घायलों को बचाने और उनका इलाज करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

President वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस जीवन के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है और ऐसे हमलों का कोई भी औचित्य नहीं हो सकता. President ने बताया कि खारकीव, डोनेट्स्क, निप्रो, रिव्ने, चेर्निहाइव, मायकोलाइव और जापोरिज‍िया क्षेत्रों के शहरों और गांवों पर भी हमले किए गए. वहीं सूमी क्षेत्र में एक रेलवे स्टेशन को निशाना बनाया गया.

उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों पर दुनिया को चुप नहीं रहना चाहिए. हर हमले के जवाब में यूक्रेन को वास्तविक मदद मिलनी चाहिए, जिसमें नए सहायता पैकेज, अतिरिक्त हवाई रक्षा प्रणालियां और पुनर्निर्माण के लिए सहयोग शामिल हो.

President ने कहा कि रूस पर इतना अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाया जाना चाहिए कि वह हत्याएं बंद करे और युद्ध समाप्त करे. उनके अनुसार, यह युद्ध रूस की वजह से शुरू हुआ है और दुनिया मिलकर इसे रोक सकती है. उन्होंने यूक्रेन की मदद करने वाले सभी देशों और लोगों का धन्यवाद भी किया.

–

एवाई/वीसी

Share