राहुल गांधी पहुंचे हैदराबाद, गिग वर्कर्स से मुलाकात और ‘भारत समिट’ सत्र को करेंगे संबोधित

हैदराबाद, 14 नवंबर . Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी Saturday को हैदराबाद पहुंच गए हैं. वे यहां गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स से जुड़े एक बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एचआईसीसी) के पास एक रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें राहुल गांधी इन वर्कर्स के साथ सीधे बातचीत भी करेंगे.
तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी, उपChief Minister भट्टी विक्रमार्क मल्लू और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बोम्मा महेश कुमार गौड़ ने शमशाबाद हवाई अड्डे पर राहुल गांधी का स्वागत किया.
तेलंगाना Government ने इस कार्यक्रम के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. इस दौरान राज्य के ‘गिग वर्कर्स’ कानून के तहत प्रमुख नियमों, विनियमों और कल्याणकारी पहलों को औपचारिक रूप से लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. राहुल गांधी इन पहलों का उद्घाटन कर सकते हैं और गिग वर्कर्स तथा प्लेटफॉर्म से जुड़े डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, कैब ड्राइवरों और इस क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों से सीधे बातचीत कर सकते हैं.
गिग वर्कर्स से जुड़े कार्यक्रम के अलावा, 12 नवंबर से हैदराबाद में आयोजित होने वाले दूसरे ‘India शिखर सम्मेलन’ में राहुल गांधी India और दुनिया के लिए अपना दृष्टिकोण पेश करेंगे. साथ ही, वे देश की विदेश नीति के लिए एक वैकल्पिक दृष्टिकोण भी सामने रखेंगे. कांग्रेस नेता Saturday को समापन सत्र को संबोधित करेंगे.
तेलंगाना Government द्वारा आयोजित ‘India समिट’ को ब्राजील, हंगरी और सर्बिया में आए महत्वपूर्ण चुनावी नतीजों के बाद प्रगतिशील नेताओं का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन माना जा रहा है. यह आयोजन अमेरिका के मध्यावधि चुनावों के ठीक बाद हो रहा है.
दस्तावेज़ के अनुसार, ‘ग्लोबल साउथ’ का यह प्रमुख सम्मेलन एफ्रो-एशियाई एकजुटता और ‘गुटनिरपेक्ष आंदोलन’ की विरासत का सम्मान करता है. India ने इस परंपरा को आकार देने में मदद की थी और आज दुनिया को फिर से इसी तरह की परंपरा की आवश्यकता है.
तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 70 देशों के 1,000 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जिनमें नीति-निर्माता, Political दलों के नेता, विचारक और बदलाव लाने वाले लोग शामिल होंगे.
–
ओपी/एएस


