Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘हर बचपन मुस्कुराए और हर सपना हो साकार, यही हमारा संकल्प’, बाल दिवस पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

‘हर बचपन मुस्कुराए और हर सपना हो साकार, यही हमारा संकल्प’, बाल दिवस पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

New Delhi, 14 नवंबर . बाल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं. सीएम योगी ने कहा कि हर बचपन मुस्कुराए, हर प्रतिभा निखरे और हर सपना साकार हो, यही हमारा संकल्प है.

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “बच्चे, राष्ट्र की आशाएं और भविष्य की सबसे सुंदर संभावनाएं हैं. बाल दिवस पर सभी प्यारे बच्चों को अपार स्नेह, आशीर्वाद व शुभकामनाएं. Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में डबल इंजन Government हर बच्चे को सुरक्षित बचपन, अच्छी शिक्षा और उनके सपनों को साकार करने के अवसर प्रदान कर रही है. हर बचपन मुस्कुराए, हर प्रतिभा निखरे और हर सपना साकार हो, यही हमारा संकल्प है.”

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. बच्चे हमारे आने वाले कल की उम्मीद हैं, उनकी मुस्कान में खुशहाल समाज की झलक और उनके सपनों में एक सशक्त व समृद्ध देश की नींव छिपी है.”

उन्होंने आगे लिखा, “हमारा संकल्प है कि प्रदेश का हर बच्चा सुरक्षित, शिक्षित, स्वस्थ और आत्मविश्वास से परिपूर्ण हो. इसके लिए हमारी Government बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, पोषण, छात्रवृत्ति और अपनी प्रतिभा को निखारने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है.”

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने बाल दिवस की सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “बच्चे देश का भविष्य और समाज की सबसे अनमोल पूंजी हैं. आइए, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित बचपन सुनिश्चित करने का संकल्प लें.”

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “बच्चे ही हमारे देश का भविष्य और ‘विकसित भारत’ के वास्तविक आधार स्तंभ हैं. नए India के कर्णधार, प्यारे बच्चों को ‘बाल दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं. आइए, इस अवसर पर अपने नौनिहालों के सपनों को नई उड़ान देने, उनकी प्रतिभा को निखारने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए एक सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण का निर्माण करने का संकल्प लें.”

छत्तीसगढ़ Government में मंत्री रामविचार नेतम ने भी देश व प्रदेश के सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं.

दिल्ली Government में मंत्री आशीष सूद ने बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “बच्चों की मुस्कान में देश का उज्ज्वल भविष्य बसता है. उनके सपनों को नई उड़ान देना, उनकी प्रतिभा को निखारना और उन्हें शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करना ही हमारी प्राथमिकता है. आइए, इस बाल दिवस पर संकल्प लें कि हर बच्चे को सीखने, आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का समान अवसर मिले.”

बिहार Government में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लिखा, “हमारे जीवन में खुशियों के रंग भरने वाले, अपनी मासूम मुस्कान, नटखट अदाओं और अनगिनत सपनों से हर दिन को खूबसूरत बनाने वाले सभी प्यारे बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. ईश्वर से कामना है कि हर बच्चे का बचपन खुशहाल हो, सपनों को नई उड़ान मिले और उनका भविष्य उज्ज्वल एवं स्वर्णिम बने. बच्चों की मुस्कान ही हमारे समाज की सबसे अनमोल पूंजी है.”

–

डीसीएच/

Share