
New Delhi, 15 सितंबर . संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने Tuesday को कहा कि ‘राष्ट्र सेवा के लिए लोक सेवा’ Prime Minister Narendra Modi के जीवन का मूलमंत्र रहा है.
उन्होंने कहा कि Government प्रमुख के रूप में, लोक सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित उनका 25 वर्षों का सफर अभूतपूर्व रहा है. उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को एक नई दिशा और शक्ति प्रदान की है. आज, उनके द्वारा दिए गए सामूहिक संकल्प के फलस्वरूप, हम ‘2047 तक विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर हैं.
Union Minister ने कहा कि देश की प्रगतिशील यात्रा और Prime Minister मोदी के उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए, आइए 17 सितंबर को Prime Minister के जन्मदिन के शुभ अवसर पर शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीपक’ प्रज्वलित करें और उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दें.
वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता वीडी शर्मा ने Tuesday को Prime Minister Narendra Modi के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि Prime Minister मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा अभियानों का आयोजन किया जाएगा.
गांधीनगर में से बातचीत में वीडी शर्मा ने बताया कि इन अभियानों के तहत वडनगर से वाराणसी तक ‘सेवा संकल्प यात्रा’ निकाली जाएगी. भारतीय जनता युवा मोर्चा और युवाओं के नेतृत्व में आयोजित होने वाली इस यात्रा की शुरुआत सेवा के संकल्प के साथ की जाएगी. वडनगर से शुरू होने वाली यात्रा में 200 से अधिक बाइक सवार सेवा यात्री शामिल होंगे. इन्हें 25-25 लोगों के समूह में बांटा जाएगा. उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, Maharashtra के उपChief Minister एकनाथ शिंदे और कई Union Minister शामिल होंगे. Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.
उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प यात्रा’ 10 राज्यों के 193 जिलों, 773 तहसीलों और 1,159 गांवों से होकर गुजरेगी. युवाओं द्वारा निकाली जा रही यह बाइक रैली करीब 40 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगी.
–
एमएस/