
New Delhi, 29 अगस्त . राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में ‘वन आवर ऑन द प्लेइंग फील्ड’ थीम के तहत कार्यक्रम शुरू किया गया. केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी. Union Minister अर्जुन राम मेघवाल भी इस अवसर पर मौजूद थे. इस अवसर पर मांडविया और अर्जुन राम मेघवाल क्रिकेट खेलते हुए नजर आए.
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “आज मेजर ध्यानचंद की 121वीं जन्म जंयती है. उनकी जन्म जंयती को हम राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाते हैं. इस अवसर पर पूरे देश में फिट इंडिया अभियान को आगे बढाने के लिए एक घंटे खेल के मैदान में कार्यक्रम होगा. देश के युवा लाखों की संख्या में अपने-अपने नजदीकी मैदान में गए हैं और खेल से जुड़ी गतिविधियां कर रहे हैं.”
उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है. देश आगे बढ़ रहा है. देश का निर्माण हो रहा है. India के निर्माण में देश का युवा फिट हो, समाज फिट हो तभी राष्ट्र समृद्ध बनेगा. हमें हर सप्ताह एक घंटे खुद को मैदान में रखना चाहिए और खुद को फिट रखने की कोशिश करना चाहिए.”
Union Minister अर्जुन राम मेघवाल ने से कहा, “खेलो इंडिया प्रोग्राम बहुत जरूरी है. हम गांवों से आते हैं. हम गांवों और छोटे शहरों में इसका असर देखते हैं. खेलो इंडिया का बहुत बड़ा असर हुआ है. आज का दिन भी खास है. यह मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती का मौका है. इस मौके पर हम यह वादा करेंगे कि हम खेल के मैदान को एक घंटा देंगे.”
इसके अलावा, राष्ट्रीय खेल दिवस पर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली Police ने वेलकम Police स्टेशन के पास मिल्खा सिंह मिनी स्टेडियम में ‘नॉर्थ ईस्ट दिल्ली रन’ का आयोजन किया.
एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने से कहा, “हम फिट इंडिया इनिशिएटिव के तहत हर सप्ताह Sunday को आयोजित करते हैं, जिसमें अलग-अलग Police स्टेशनों पर कार्यक्रम होते हैं. इस बार, क्योंकि यह राष्ट्रीय खेल दिवस था, इसलिए हमने एक दिन पहले आयोजित किया.”
–
पीएके