Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बिहार से गुजरात के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, सीएम सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र स्टेशन से दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बिहार से Gujarat के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, सीएम सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र स्टेशन से दिखाई हरी झंडी

Patna, 28 अक्टूबर . राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बिहार के 22 नक्सल मुक्त जिलों से 1,100 यात्रियों को लेकर एक विशेष ट्रेन Gujarat के लिए रवाना हुई. Chief Minister सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. ये यात्री एकता नगर पहुंचेंगे.

दरअसल, राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के खास अवसर पर बिहार से Gujarat के एकता नगर के लिए विशेष ट्रेन रवाना की गई. बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी Tuesday को पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचे और स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस ट्रेन में बिहार के 22 नक्सल मुक्त जिलों से आए कुल 1,100 यात्री सवार हैं, जो Gujarat के एकता नगर पहुंचेगे.

बिहार Government की ओर से आयोजित इस विशेष यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की साझा विरासत के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है. राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस यात्रा के माध्यम से यात्रियों को देश की एकता और विविधता में एकता के संदेश से जोड़ने की पहल की गई है.

विशेष ट्रेन में बिहार के 22 नक्सल मुक्त जिलों के 1,100 यात्रियों को शामिल किया गया है. पाटलिपुत्र स्टेशन पर Chief Minister सम्राट चौधरी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर Gujarat के एकता नगर के लिए रवाना किया. यात्रा को लेकर स्टेशन पर विशेष आयोजन किया गया.

एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देश की एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है. राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर वहां पहुंचने वाले यात्रियों को देश की ऐतिहासिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के महत्व से रूबरू होने का अवसर मिलेगा.

हालांकि, स्पेशल ट्रेन को रवाना करने के बाद जब Chief Minister सम्राट चौधरी से इस आयोजन को लेकर सवाल पूछे गए तो वह हाथ जोड़कर आगे बढ़ गए. Chief Minister ने इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया. बता दें कि देश में प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 2014 में की गई थी.

–

डीके/डीकेपी

Share