राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी के व्यक्तिगत संबंध अच्छे, भारत-रूस के लिए ये अहम: रूसी उप महावाणिज्यदूत

Mumbai , 5 सितंबर . रूस के उप महावाणिज्यदूत अलेक्जेंडर फुर्सोव के अनुसार दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों का महत्वपूर्ण आधार President व्लादिमीर पुतिन और Prime Minister Narendra Modi के अच्छे व्यक्तिगत संबंध हैं. Mumbai में ग्लोबल इम्पैक्ट फोरम 2 (सिविलाइजेशनल लेगेसी) का आयोजन किया गया है. यहीं पर से बात करते हुए उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं.

फुर्सोव ने कहा, “President पुतिन और पीएम मोदी के बीच अच्छे व्यक्तिगत संबंधों को भी भारत-रूस संबंधों की मजबूती का एक महत्वपूर्ण आधार हैं. दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद आमतौर पर द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक प्रगति देखने को मिलती है.”

फोरम में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि संस्कृति, विरासत और सभ्यतागत आदान-प्रदान पर चर्चा कर रहे हैं. इसे India का पहला अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट पावर फेस्टिवल कहा जा रहा है. कार्यक्रम में आयुर्वेद, पारंपरिक चिकित्सा, नृत्य, संगीत, सिनेमा और आदिवासी परंपराओं पर पैनल चर्चा और कार्यशालाएं हो रही हैं. करीब 500 प्रतिनिधि इसका हिस्सा बने हैं.

यहीं पर रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को भारतीयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई है. रूस के उप महावाणिज्यदूत अलेक्जेंडर फुर्सोव ने कहा कि प्रदर्शनी के जरिए सेंट पीटर्सबर्ग के इतिहास को वास्तुकला, साहित्य, जीवटता और अंतरराष्ट्रीयता के चार आयामों में प्रस्तुत किया गया है.

सेंट पीटर्सबर्ग प्रदर्शनी का एक विशेष पहलू India के साथ शहर के ऐतिहासिक संबंध भी है. फुर्सोव ने बताया, “वर्ष 2027 में सेंट पीटर्सबर्ग और Mumbai के बीच सिस्टर-सिटी संबंधों की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होंगे. इसी पृष्ठभूमि में प्रदर्शनी के माध्यम से भारतीय पर्यटकों के लिए सेंट पीटर्सबर्ग को एक नए और आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है.”

रूसी महावाणिज्यदूत ने, पर्यटन को India और रूस के लोगों के बीच आपसी समझ बढ़ाने का सबसे प्रभावी माध्यम बताया. फुर्सोव के मुताबिक, “किसी देश और वहां के लोगों को समझने का सबसे अच्छा तरीका वहां की यात्रा करना, उसके शहरों और विरासत को देखना तथा स्थानीय लोगों से मिलना और बातचीत करना है. India और रूस के बीच लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने में पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है और सेंट पीटर्सबर्ग भारतीय यात्रियों के लिए एक बेहद खास गंतव्य बन सकता है.”

Mumbai में 5-6 सितंबर 2026 को ग्लोबल इम्पैक्ट फोरम के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया है. इसका उद्घाटन Maharashtra के उपChief Minister देवेंद्र फडणवीस ने किया. यह फोरम ‘सभ्यतागत विरासत’ और ब्रिक्स देशों के बीच वैश्विक सहयोग, सांस्कृतिक संवाद तथा ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के विचारों पर केंद्रित है. इसकी मेजबानी एपी ग्लोबले द्वारा की जा रही है, जो ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों और वैश्विक नेताओं को एक मंच पर लाता है.

केआर/

Leave a Comment