Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

रावलपिंडी टेस्ट: साकिब खान ने कराई पाकिस्तान की वापसी, श्रीलंका पहली पारी में 12 रन की मामूली बढ़त

रावलपिंडी टेस्ट: साकिब खान ने कराई Pakistan की वापसी, श्रीलंका पहली पारी में 12 रन की मामूली बढ़त

रावलपिंडी, 12 नवंबर . Pakistan के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे टेस्ट मैच में तीसरे दिन की समाप्ति के समय श्रीलंका ने 4 विकेट पर 404 रन बनाए थे. माना जा रहा था कि श्रीलंका Pakistan पर बड़ी बढ़त लेगी, लेकिन चौथे दिन के पहले घंटे में ही श्रीलंकाई पारी सिमट गई.

श्रीलंका ने चौथे दिन की शुरुआत 4 विकेट पर 404 रन से की थी. धनंजय डिसिल्वा 167 और कप्तान कुसाल मेंडिस 117 रन पर नाबाद थे. दोनों बल्लेबाजों पर श्रीलंका को बड़ी बढ़त दिलाने की जिम्मेदारी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. डिसिल्वा अपने स्कोर में बिना इजाफा किए आउट हुए तो मेंडिस 2 रन जोड़कर 119 रन पर आउट हो गए.

दोनों को साकिब खान ने चलता किया. इसके बाद कोई श्रीलंकाई बल्लेबाज नहीं चला. दिन की शुरुआत 4 विकेट पर 404 रन से करने वाली श्रीलंका 446 रन पर सिमट गई. पहली पारी में श्रीलंका को 12 रन की मामूली बढ़त मिली है.

Pakistan की मैच में वापसी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज साकिब खान ने कराई. साकिब ने 34 ओवर में 130 रन देकर 7 विकेट लिए. दिन के 6 विकेट में 5 विकेट साकिब ने निकाले. 2 विकेट मोहम्मद अब्बास और 1 विकेट रजाउल्लाह को मिला.

Pakistan ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 434 रन बनाकर घोषित की थी. Pakistan के लिए तैयब आरिफ ने 57, मोहम्मद ताहा ने 51, कप्तान बाबर आजम ने 50, सऊद शकील ने 93 और अराफात मिन्हास ने 52 रन बनाए थे.

श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका ने 3-3 विकेट लिए. लाहिरू कुमारा, मिलान रथनायके और सोनल दिनुशा ने 1-1 विकेट लिए थे.

रिपोर्ट लिखे जाने तक Pakistan ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए थे.

–

पीएके

Share