राजस्थान पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का किया भंडाफोड़, धरे गए तीन आरोपी

jaipur, 3 अक्टूबर . डीडवाना-कुचामन जिला Police और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की आड़ में चल रहे एक अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. Police ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और बड़ी मात्रा में डिजिटल डिवाइस व बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं.

Police के अनुसार, इस गैंग ने किराए के बैंक अकाउंट और नकली सिम कार्ड का इस्तेमाल करके कथित तौर पर साइबर फ्रॉड के ट्रांजेंक्शन किए.

यह जॉइंट ऑपरेशन डीडवाना Police और डीएसटी ने एसपी प्यारेलाल शिवरान के निर्देश पर और एएसपी हिमांशु शर्मा व सर्कल ऑफिसर उमेश गुप्ता की देखरेख में चलाया.

इस ऑपरेशन की अगुवाई डीडवाना Police स्टेशन ऑफिसर मोहन सिंह और डीएसटी टीम ने की.

Police ने बताया कि 30 सितंबर को उन्हें जानकारी मिली कि कोलिया गांव में श्याम जी मार्ग पर एक घर के पीछे बने कमरे से कथित तौर पर अवैध ऑनलाइन गेमिंग का काम चल रहा था.

इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए Police टीम ने उस जगह पर छापा मारा और सिंडिकेट के तीन कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया. आरोपी की पहचान दिनेश जेवालिया (32), निवासी कोलिया; घनश्याम जेवालिया (22), निवासी कोलिया; और गिरधारी थालोड (26), निवासी चिंडालिया (मकराना Police स्टेशन एरिया) के रूप में हुई है.

छापेमारी के दौरान Police ने 96,820 रुपए नकद, 51 एटीएम कार्ड, 19 मोबाइल फोन, चार लैपटॉप, 10 चेक बुक, 10 बैंक डायरी, एक इंटरनेट डोंगल और दो पेमेंट स्कैनर बरामद किए.

Police ने एक डायरी भी जब्त की और बताया कि उसमें कथित ऑनलाइन फ्रॉड और बड़ी रकम से जुड़े सट्टेबाजी के ट्रांजेंक्शन की जानकारी थी.

Police की शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर ग्रामीणों और अन्य लोगों को छोटे-मोटे पेमेंट का लालच देकर उनके बैंक अकाउंट इस्तेमाल के लिए लेते थे.

फिर इन अकाउंट्स का इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर फ्रॉड से जुड़े पैसे लेने और ट्रांसफर करने के लिए ‘म्यूल अकाउंट्स’ के तौर पर किया जाता था.

Police ने आगे बताया कि आरोपी कथित तौर पर ट्रांजेक्शन के लिए नकली सिम कार्ड और वाट्सऐप, टेलीग्राम व फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म के साथ-साथ नकली ऐप्स का इस्तेमाल करते थे.

जांचकर्ताओं को शक है कि पीड़ितों को ऑनलाइन गेमिंग के मौकों और ज्यादा मुनाफे का लालच दिया जाता था, जिसके बाद साइबर फ्रॉड से मिले पैसे को कथित तौर पर किराए के बैंक अकाउंट्स के जरिए घुमाया जाता था.

Police ने केस दर्ज कर लिया है और तीनों आरोपियों से विस्तार से पूछताछ शुरू कर दी है.

जांचकर्ता जब्त किए गए मोबाइल फोन, लैपटॉप, बैंकिंग डॉक्यूमेंट्स और अकाउंट रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं ताकि कथित नेटवर्क के दायरे का पता लगाया जा सके और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके.

Police ने कहा कि डिजिटल और फाइनेंशियल सबूतों की जांच और विश्लेषण से नकली बैंक अकाउंट बनाने और उन्हें चलाने, तथा साइबर फ्रॉड सिंडिकेट में कथित तौर पर शामिल बड़े नेटवर्क के बारे में और खुलासे हो सकते हैं.

–

डीकेपी/

Leave a Comment