
jaipur,16 सितंबर . Rajasthan शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के लिए jaipur के पांच बूथों पर दोबारा मतदान हो रहा है. वोटों की गिनती के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है. वहीं, जोधपुर के एक बूथ पर दोबारा मतगणना हो रही है.
सुमन जैन ने से बातचीत में कहा, “14 सितंबर को हम सभी jaipur से बाहर थे. हम कल ही लौटे हैं, इसलिए आज वोट डालने आए हैं. “
अंतू जैन ने कहा, “मैंने अपनी कॉलोनी वृंदावन विहार में विकास के मुद्दे पर मतदान किया है. पिछली बार मतदान के समय मेरा परिवार यहां नहीं था. इस बार मौका मिला है तो अपने स्थानीय मुद्दे को लेकर मतदान किया है.
रति तिवारी ने कहा, “यहां 14 सितंबर को भी वोटिंग हुई थी और हमने तब वोट डाला था. लेकिन, वोटिंग मशीनों में से एक में तकनीकी खराबी के कारण वोटों की गिनती पूरी नहीं हो सकी. इसलिए, आज महाप्रज्ञा स्कूल में वार्ड नंबर 34 के लिए दोबारा वोटिंग हो रही है. मैंने फिर से वोट डाला है और सभी से अपील करता हूं कि वे आगे आएं, वोट दें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपना योगदान दें.”
नर्सिंग कुमार गुप्ता ने कहा, “पिछली बार धार्मिक यात्रा के कारण मैं मतदान करने से वंचित रह गया था. इस बार मौका मिला है तो लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट डाल रहा हूं. मैं साफ-सफाई और क्षेत्र के विकास के मुद्दे पर मतदान किया है. GST लगाने के हाउस टैक्स लगाना गलत है, इसलिए मैं चाहता हूं, जो भी चुनाव जीते इस मुद्दे का समाधान कराए.”
वहीं, जोधपुर नगर निगम चुनाव के वार्ड नंबर 50 के बूथ नंबर 338 पर वोटों की गिनती के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी आने के बाद दोबारा वोटिंग हो रही है. रिटर्निंग ऑफिसर राम किशोर मीणा बताया, “हमारे एक बूथ पर तय री-पोलिंग शुरू हो गई है. सब कुछ बहुत शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है. हमने कल ही सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं. कल ही Police और प्रशासन, कानून-व्यवस्था और संभावित मुद्दों की पूरी समीक्षा की गई थी. उसी के मुताबिक, आज वार्ड नंबर 50 के पोलिंग बूथ 338 पर वोटिंग बहुत शांति से हो रही है.”
–
ओपी/एएस