उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

देहरादून, 16 सितंबर . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने ‘नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर द विजुअली हैंडीकैप्ड’ में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया. उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा और ट्रेनिंग देकर हर तरह से सशक्त बनाने की कोशिशें की जा रही हैं.

अपने जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैसे तो हर दिन जब कोई इंसान सुबह जागकर उठता है तो उसका जन्म ही होता है, क्योंकि वह नए दिन में आता है. उन्होंने कहा, “जन्मदिवस पर मेरा प्रयास रहता है कि मैं दिव्यांग बच्चों की बीच आऊं और उनके साथ समय बिताऊं. मेरी हमेशा से यही आदत रही है कि मैं अपने दिन की शुरुआत यहां आकर करूं और आज भी मैंने ऐसा ही किया.”

Chief Minister ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हमारे Prime Minister ने उनकी तरक्की के लिए बहुत काम किए हैं और दिव्यांगों के लिए कई योजनाएं बनाई हैं. उन्हें शिक्षा और ट्रेनिंग देकर हर तरह से सशक्त बनाने की कोशिशें की जा रही हैं. मेरा मानना ​​है कि उन्हें सिर्फ हमारी सहानुभूति की जरूरत नहीं है. सहानुभूति के साथ उनको सक्षम बनाना जरूरी है. इनकी भागेदारी होना जरूरी है. आज दिव्यांग बच्चों में से जिनको अवसर मिल रहे हैं और जिनकी भागेदारी है, वे हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “हमारे राज्य के युवा सेवा कार्यों के जरिए इस दिन को ‘युवा दिवस’ और ‘संकल्प दिवस’ के तौर पर मना रहे हैं. हमारा मकसद राज्य के हर उस हिस्से तक पहुंचना है जहां अभी तक सिस्टम और सुविधाएं नहीं पहुंची हैं या जहां अभी भी कमियां हैं. हम इन सभी इलाकों में सुविधाओं के विस्तार और सेवा पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं.

Chief Minister ने कहा, “पिछले 12 सालों में, जब से पीएम मोदी ने पद संभाला है, राज्यों के बीच 10 से अधिक बड़े विवाद सुलझाए गए हैं और सभी पक्ष इससे संतुष्ट हैं. उत्तराखंड में कई लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट, जैसे लखवार, जमरानी, ​​सौंग और किशाऊ बांध प्रोजेक्ट, भी आगे बढ़े हैं.”

उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध प्रोजेक्ट से Himachal Pradesh और उत्तराखंड के साथ-साथ Haryana, Rajasthan , दिल्ली और उत्तर प्रदेश को भी फायदा होगा. यह प्रोजेक्ट यमुना की सफाई की चुनौती से निपटने, साफ पीने का पानी उपलब्ध कराने और बिजली पैदा करने में मदद करेगा.

उधर, जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि ने Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने से बात करते हुए कहा, “Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बहुत शुभकामनाएं, अनेक बधाइयां. उत्तराखंड उनके नेतृत्व में अनेक कीर्तिमान स्थापित कर चुका है, विशेषकर समान नागरिक संहिता. हमारे देश का पहला प्रांत और प्रदेश है, जो यूसीसी या समान नागरिक संहिता बिल लाकर और उसे पास करके सबको समान अधिकार दे चुका है.”

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के तीर्थ अत्यंत विकसित हुए हैं. यहां अपराध घटा है. विशेषकर बद्री-केदार, यमुनोत्री, गंगोत्री और हरिद्वार में तीर्थों के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं. अभी कुंभ आने वाला है, कुंभ को लेकर Chief Minister जी अत्यंत उत्साहित हैं, वो कई बार हम संतों के साथ बैठ चुके हैं.

डीसीएच/

Leave a Comment