रांची में विधायक के बेटे के अपहरण-मारपीट मामले में पांच आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

रांची, 13 सितंबर . Jharkhand के चतरा विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ कुमार के अपहरण और मारपीट के मामले में Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है.

Police के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान रौनक सिंह राजपूत, प्रकाश गुप्ता, आयुष कुमार, प्रीतम और ज्ञानदीप के रूप में हुई है. घटना 7 सितंबर की है. विधायक के पुत्र के अपहरण की सूचना के दो घंटे के भीतर Police ने उसे सकुशल बरामद कर लिया था. इस संबंध में Police में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार सौरभ कुमार रांची में एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के पास अपने दोस्तों अमरदीप दुबे, अनमोल और रविशंकर के साथ खड़े थे.

इसी दौरान सौरभ के दोस्त अमरदीप की जूनियर छात्र लक्की राज से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद लक्की राज ने फोन कर कुछ बाहरी युवकों को मौके पर बुला लिया. शिकायत के मुताबिक, कुछ ही देर बाद दो काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार करीब 10 से 12 युवक वहां पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि युवकों ने सौरभ की डंडों की पिटाई की और उसे जबरन एक स्कॉर्पियो में बैठाकर वहां से ले गए.

सौरभ ने आरोप लगाया है कि चलती गाड़ी में उनके साथ मारपीट की गई और गला दबाने की कोशिश की गई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनका मोबाइल फोन और करीब 20 ग्राम वजन की सोने की चेन छीन ली. घटना की सूचना मिलने के बाद Police ने तत्काल जांच शुरू की.

यूनिवर्सिटी और आसपास के इलाकों में लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाली गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई. इसके बाद उसे विधानसभा थाना क्षेत्र से बामद किया था. इसके बाद Police ने आरोपियों की तलाश तेज की और जांच के क्रम में पांच संदिग्धों को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया. Police अब आरोपियों से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों और विवाद की पूरी वजह का पता लगाने में जुटी है.

एसएनसी/डीकेपी

Leave a Comment