रांची में छात्रा का झामुमो कार्यकर्ताओं पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, बाबूलाल मरांडी के साथ शिकायत दर्ज कराने पहुंची थाने

रांची, 24 अगस्त . Jharkhand की राजधानी रांची में छात्रा ने सत्तारूढ़ Jharkhand मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी है. छात्रा ने आठ नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

छात्रा के अनुसार, 21 अगस्त को जेपीएससी-जेएसएसी रिफॉर्म्स मंच की ओर से रांची में Chief Minister का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था. छात्र-छात्राएं पुतले के साथ कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने भीड़ में घुसकर छात्राओं के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने पुतला छीनने का प्रयास किया. इस दौरान छात्राओं के साथ हाथापाई की गई और कथित तौर पर छेड़छाड़ तथा दुपट्टा खींचने जैसी हरकत की गई. छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी गई.

शिकायत में शहबाज मलिक, मुश्ताक आलम, अंकिता वर्मा, आशुतोष वर्मा, नवीन चंचल और अश्विनी शर्मा समेत आठ लोगों को नामजद किया गया है. इसके अलावा कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भी शिकायत दी गई है.

छात्रा ने मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. मामले को लेकर पीड़ित छात्रा Monday को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अमर बाउरी और पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के साथ कोतवाली थाना पहुंची. उसने Police को लिखित शिकायत सौंपते हुए मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

भाजपा नेताओं ने Police अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना गंभीर है और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. Police ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. Police अधिकारियों के अनुसार, शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

एसएनसी/डीकेपी

Leave a Comment