वंदे मातरम में उलझाकर महंगाई-बेरोजगारी से ध्यान भटका रही सरकार, चुनाव सपा और भाजपा के बीच ही होगा: अखिलेश यादव

Lucknow, 24 अगस्त . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने Monday को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब भाजपा Government को हटाना चाहती है और आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला Samajwadi Party और भाजपा के बीच ही होगा.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता को महंगाई, बेरोजगारी और दूसरी जनसमस्याओं से भटकाने के लिए नए-नए मुद्दे उठा रही है और अब वंदे मातरम् के मुद्दे में लोगों को उलझाने की कोशिश की जा रही है.

सपा के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा जनता को वास्तविक मुद्दों से दूर रखना चाहती है. महंगाई लगातार बढ़ रही है और त्योहार के समय इसमें और इजाफा हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि अपने लोगों को मुनाफा पहुंचाने के लिए चीनी महंगी की गई है. भाजपा को आम जनता की चिंता नहीं है, बल्कि उसका ध्यान उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने पर है.

उन्होंने कहा, “पहले बोरी में खाद चोरी हो रही थी, अब पूरी बोरी ही गायब हो गई है.” अखिलेश ने Government की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसानों को खाद और उनकी उपज के उचित दाम से जुड़े सवालों का जवाब मिलना चाहिए. सपा अध्यक्ष ने Lucknow के बुद्धेश्वर इलाके में पशुपालकों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मुद्दा भी उठाया.

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम ने पशुपालकों की करीब 350 भैंसें जब्त कर ली हैं और डेयरी संचालकों को परेशान किया जा रहा है. प्रशासन अपनी नाकामी छिपाने के लिए पशुपालकों का उत्पीड़न कर रहा है. उन्होंने Government से पशुपालकों के खिलाफ कार्रवाई रोकने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की. इस दौरान बुद्धेश्वर क्षेत्र के डेयरी संचालकों ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं. सपा अध्यक्ष ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

अखिलेश ने भाजपा Government के विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि गोरखपुर एक्सप्रेस-वे पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन वह जगह-जगह उखड़ गया. इसी तरह गंगा एक्सप्रेस-वे और Lucknow-Kanpur एक्सप्रेस-वे की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए.

उन्होंने कहा कि जिस तरह की सड़कें बनाई जा रही हैं, उससे Government के विकास के दावों की वास्तविकता पर सवाल उठते हैं. अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा वाले अपनी सीटें तक नहीं बांट पा रहे थे, इसलिए उन्होंने उनकी सीटें बांट दीं.

सपा अध्यक्ष ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी भाजपा Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Governmentी विद्यालयों की स्थिति चिंताजनक है. बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ पौष्टिक और गर्म भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सपा Government के समय खरीदे गए बर्तन आज भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं. यहां तक कि दस साल पुराने गिलास भी बच्चों के काम आ रहे हैं. Government को बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए.

अखिलेश यादव ने राम मंदिर से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मंदिर के बाहर पैसे मांगने वाले लोग भी चोरी नहीं करते, लेकिन भाजपा वालों ने राम मंदिर में चोरी कर ली.

उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग प्रभु श्रीराम के नाम पर मिले धन में चोरी कर सकते हैं, वे चुनाव में बेईमानी करने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते हैं. सपा अध्यक्ष ने आरक्षण के मुद्दे पर कहा, “आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण आगे भी रहेगा.” उन्होंने कहा कि Samajwadi Party सामाजिक न्याय और आरक्षण के मुद्दे पर लगातार मजबूती से अपनी बात रखती रहेगी.

विकेटी/डीकेपी

Leave a Comment