Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

रांची: घर में घुसकर डकैती करने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, 4.24 लाख रुपए नकद सहित स्कॉर्पियो-इनोवा बरामद

रांची: घर में घुसकर डकैती करने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, 4.24 लाख रुपए नकद सहित स्कॉर्पियो-इनोवा बरामद

रांची, 23 अक्टूबर . रांची के कांके थाना क्षेत्र में घर में घुसकर डकैती करने वाले गिरोह का Police ने खुलासा किया है. रिंग रोड के पास गागी स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में 13 अक्टूबर को हुई इस वारदात में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. Police के मुताबिक, डकैती में कुल 14 अपराधियों की संलिप्तता सामने आई है.

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4.24 लाख रुपये नकद, आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई इनोवा व स्कॉर्पियो बरामद की गई हैं. लूटे गए कीमती जेवरात अब तक नहीं मिले हैं.

Police के अनुसार, 13 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे हथियारबंद अपराधियों ने रामशंकर प्रसाद सिंह के मकान को निशाना बनाया था. अपराधी घर से नकदी और कीमती जेवरात लूटकर फरार हो गए थे. घटना की सूचना मिलने के बाद कांके थाना Police ने जांच शुरू की.

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय Police अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी दल बनाया गया. जांच में Police को पता चला कि अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले मकान की रेकी की थी.

Police के मुताबिक, अगस्त से ही मकान और घटनास्थल की निगरानी की जा रही थी. इसके बाद गिरोह ने वाहन और हथियारों का इंतजाम कर योजनाबद्ध तरीके से डकैती की. तकनीकी जांच, आसूचना और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बीर बहादुर सिंह, सुधीर कुमार, कम्मो देवी, चंद्रशेखर पांडेय, सुमित कुमार सिंह और रजनीश सिंह के रूप में हुई है. Police ने इन्हें बरियातू थाना क्षेत्र, दलादली ओपी और सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. Police का कहना है कि वारदात में शामिल बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Police के अनुसार, डकैती के बाद अपराधी इनोवा कार से फरार हुए थे. बाद में पिठोरिया थाना क्षेत्र में वाहन छोड़कर अलग-अलग निकल गए. जांच के दौरान इनोवा को कोकदोरो चौक के पास लावारिस हालत में बरामद किया गया. इसके अलावा एक स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है.

Police ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों बीर बहादुर सिंह और रजनीश सिंह का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. बीर बहादुर सिंह के खिलाफ बिहार के भोजपुर जिले के बड़हरा थाने में वर्ष 2021 का मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है.

वहीं, रजनीश सिंह के खिलाफ रामगढ़ जिले के पतरातू थाने में वर्ष 2020 का मामला दर्ज होने का उल्लेख किया गया है. Police गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले की आगे की जांच कर रही है.

–

एसएनसी/एएसएच

Share