रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- ‘हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए’

Mumbai , 11 सितंबर . Actress रश्मिका मंदाना आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा. करियर की शुरुआत से लेकर लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने तक रश्मिका ने कई ऐसे पल देखे हैं, जहां खुद पर भरोसा रखना बेहद जरूरी था. अब उन्हें India के नए टैलेंट को तलाशने वाली एक बड़ी पहल से जुड़ने का मौका मिला है. इस पर रश्मिका ने कहा कि वह इसे सिर्फ एक काम नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों से जुड़ने का जरिया मानती हैं.

रश्मिका मंदाना अब हाइब इंडिया के ऑडिशन से जुड़ गई हैं. इस पहल का मकसद India के अलग-अलग हिस्सों से टैलेंट को तलाशना, उसे निखारना और आगे बढ़ने का मौका देना है. हाइब वही कंपनी है, जो साउथ कोरिया के कई बड़े के-पॉप कलाकारों और ग्रुप्स के साथ काम करने के लिए दुनियाभर में जानी जाती है. अब India में इस ऑडिशन को लेकर काफी उत्सुकता है. हाइब इंडिया ने अपने टैलेंट हंट का दायरा भी बढ़ाया है और इस बार देश के कई नए शहरों में ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं.

इस पहल से जुड़कर रश्मिका काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने कहा, ”यह India के युवाओं के लिए ऐसा मौका है, जो उन्हें उस मुकाम तक पहुंचा सकता है जिसकी उन्होंने शायद कभी कल्पना भी न की हो. हर सफर किसी मौके से शुरू होता है और उस मौके को स्वीकार करने के लिए हिम्मत चाहिए होती है. जब मैं अपने सफर को पीछे मुड़कर देखती हूं, तो एहसास होता है कि खुद पर भरोसा बनाए रखना, लगातार मेहनत करना और उन संभावनाओं को हां कहना कितना जरूरी होता है, जो आपको आगे ले जा सकती हैं.”

रश्मिका ने कहा, ”मुझे लगता है कि हाइब इंडिया के साथ यह साझेदारी India में अपनी तरह का एक अलग मौका है. हाइब पूरी दुनिया में बड़े कलाकारों और ग्लोबल आवाजों को तैयार करने के लिए जाना जाता है, और अब India में आकर यहां के युवा टैलेंट को तलाशना वाकई खास बात है. हाइब इंडिया के ऑडिशन में सिंगिंग, डांस, रैप और दूसरे परफॉर्मेंस से जुड़े हुनर दिखाने का मौका दिया जा रहा है.”

रश्मिका ने देश की उन लड़कियों से इस मौके का फायदा उठाने की अपील की है जो कलाकार, परफॉर्मर या रोल मॉडल बनने का सपना देखती हैं. उन्होंने कहा, ”देशभर में ऐसी बहुत सी लड़कियां हैं जिनके अंदर हुनर है और वह कुछ बड़ा करना चाहती है. कोई भी लड़की सिर्फ डर या आत्मविश्वास की कमी की वजह से अपने सपने को पीछे न छोड़े. हर लड़की अपने सपने को कम से कम एक मौका जरूर दे.”

दरअसल, हाइब इंडिया का टैलेंट हंट अब बड़े स्तर पर पहुंच चुका है. सितंबर में शुरू हुए ऑडिशन के लिए आवेदन 31 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकते हैं. कंपनी ने नए शहरों को भी इस अभियान में शामिल किया है, ताकि बड़े शहरों के बाहर रहने वाले युवाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके.

पीके/एएस

Leave a Comment