
Mumbai , 11 सितंबर . Mumbai से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां गोरेगांव में दो दोस्तों के बीच हुआ झगड़ा जानलेवा साबित हुआ. आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने दोस्त को इसलिए पीट-पीटकर मार डाला क्योंकि उसने बिना इजाजत उसके कपड़े और दूसरी चीजें इस्तेमाल की थीं.
गोरेगांव Police की First Information Report के मुताबिक, मृतक की पहचान सूरज डोले (26) के तौर पर हुई है, जबकि आरोपी की पहचान बाबासाहेब उर्फ सुबोध वाघमारे (37) के तौर पर हुई है. आरोपी जानवरों की देखभाल करने का काम करता है और गोरेगांव वेस्ट में फुटपाथ पर रहता है.
यह घटना 9 सितंबर को रात करीब 11.30 बजे इलाके में एसवी रोड पर उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के सामने किंग स्टूडियो के पास हुई.
डोले के पिता शंकर डोले की शिकायत के अनुसार, डोले और वाघमारे के बीच बहस हो रही थी, तभी उनके दोस्त सुधांशु पांडे ने बीच-बचाव किया और उनसे पूछा कि वे क्यों लड़ रहे हैं.
बताया जा रहा है कि वाघमारे ने पांडे से कहा कि डोले अक्सर बिना इजाजत के उसके कपड़े और दूसरी चीजें इस्तेमाल करता था. उसने यह भी आरोप लगाया कि डोले ने बिना पूछे उसका कपड़ों वाला बैग ले लिया था और उसे वापस नहीं किया था.
First Information Report में कहा गया है कि बहस के दौरान डोले ने वाघमारे को अपशब्द कहा, जिसके बाद वाघमारे ने उस पर हाथों से हमला किया. फिर उसने फुटपाथ पर पड़ा एक पत्थर उठाया और डोले के चेहरे पर मारा, जिससे उसे गंभीर चोट आई और खून बहने लगा.
बताया जा रहा है कि हमले के बाद वाघमारे मौके से भाग गया. बाद में डोले मृत पाया गया. गोरेगांव Police ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
एक अलग घटना में Police ने बताया कि Thursday तड़के पुणे के नारायण पेठ से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक 28 वर्षीय युवक का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया और उसके साथ मारपीट की गई. यह घटना तब हुई, जब दो लोगों ने युवक की अपनी एक महिला मित्र से बातचीत पर आपत्ति जताई.
यह घटना रात करीब 12.30 बजे सामने आई, जब इमरजेंसी नंबर 112 पर एक कॉल आया. कॉल में बताया गया कि प्रसाद सूर्यवंशी नाम के युवक का पेरूगेट Police चौकी के अधिकार क्षेत्र वाले इलाके से एक काली स्कॉर्पियो में अपहरण कर लिया गया है.
सूचना मिलने पर Police टीमों ने गाड़ी का पता लगाया और उसका पीछा किया. Police ने सूर्यवंशी को बचाया, जिसे कथित तौर पर सिंहगढ़ रोड की ओर ले जाया जा रहा था. Police ने बताया कि रात करीब 1.23 बजे दो संदिग्धों को पकड़ा गया.
–
डीके/एबीएम