फर्जी पीएमओ आईडी मामला: रोहन पारिख समेत दो आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए, जमानत पर 17 सितंबर को होगी सुनवाई

Mumbai , 11 सितंबर . Mumbai के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के जियो वर्ल्ड प्लाजा में फर्जी पीएमओ पहचान पत्र लेकर घुसने के दोनों आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी रोहन पारिख (24) और उसके सुरक्षा गार्ड दिलीप कुंडे (49) को Police कस्टडी खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया.

न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद दोनों आरोपियों ने जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की. कोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए 17 सितंबर की तारीख तय की है. तब तक दोनों आरोपी जेल में ही रहेंगे.

इससे पहले इस हाई प्रोफाइल मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए दोनों आरोपियों को Mumbai क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेजा था. Mumbai क्राइम ब्रांच की सीआईयू यूनिट ने कोर्ट से आरोपियों की 4 दिन की कस्टडी की मांग की थी, जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को 11 सितंबर तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया था. Police को शक था कि इस फर्जीवाड़े के पीछे कोई बड़ा रैकेट हो सकता है, इसलिए गहन पूछताछ जरूरी थी.

मामले की शुरुआत Monday रात को हुई थी, जब आरोपी रोहन पारिख जियो वर्ल्ड प्लाजा में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में घुसने की कोशिश कर रहा था. वह खुद को Prime Minister कार्यालय (पीएमओ) का अधिकारी बता रहा था और उसके पास पीएमओ का फर्जी आईडी कार्ड भी मिला था. उसके साथ उसका बॉडीगार्ड दिलीप कुंडे भी मौजूद था, जो उसे वीआईपी प्रोटोकॉल दिलाने में मदद कर रहा था. सुरक्षा कर्मियों को शक होने पर जब आईडी की जांच की गई तो वह फर्जी निकली, जिसके बाद दोनों को पकड़कर Police के हवाले कर दिया गया.

Police की शुरुआती जांच में मुख्य आरोपी की पहचान रोहन पारेख के रूप में हुई है, जो Mumbai के पॉश इलाके खार का रहने वाला है. उसके पिता का नाम प्रेमल पारिख बताया जा रहा है, जिनका Mumbai में बड़ा बिजनेस है. सुनवाई के दौरान आरोपी का पूरा परिवार कोर्ट में मौजूद रहा. दूसरे आरोपी की पहचान उसके बॉडीगार्ड दिलीप कुंदे के रूप में हुई.

क्राइम ब्रांच अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने यह फर्जी आईडी कहां से बनवाई, इसका इस्तेमाल पहले भी कहीं किया गया है या नहीं और इसका मकसद क्या था. Police उसके मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है.

एससीएच/वीसी

Leave a Comment