रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए 100 ई-बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा, 27 अगस्त से मिलेगा लाभ

नोएडा, 26 अगस्त . रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश Government ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है. इस सुविधा का लाभ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित 100 ई-बसों में भी मिलेगा. शासन के निर्देश के बाद संबंधित क्षेत्रों में महिलाओं की रक्षाबंधन यात्रा को सुगम बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

जानकारी के अनुसार, नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के माध्यम से वर्तमान में कुल 100 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश Government की ओर से रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर परिवहन निगम की समस्त बसों में महिलाओं को विशेष निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है. इस निर्णय के तहत 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी.

खास बात यह है कि इस दौरान महिला यात्री अपने साथ एक सहवर्ती को भी निःशुल्क यात्रा करा सकेंगी. Government के इस फैसले से रक्षाबंधन पर अपने मायके जाने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में चलने वाली सभी 100 ई-बसों में यह सुविधा लागू की जाएगी. इससे शहर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को रक्षाबंधन के दौरान आवागमन में आर्थिक राहत मिलेगी. त्योहार के समय सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और आपसी रिश्ते का प्रमुख पर्व है. इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों के घर पहुंचती हैं. ऐसे में Government की ओर से मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दिए जाने से खासतौर पर उन महिलाओं को फायदा होगा, जो सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से यात्रा करती हैं. परिवहन व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, निर्धारित अवधि के दौरान ई-बसों के संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

महिलाओं को निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित बस संचालन व्यवस्था को भी इसी के अनुरूप सुनिश्चित किया जाएगा. Government के इस निर्णय का उद्देश्य रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को सुरक्षित, सुगम और किफायती सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है. नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में ई-बस सेवा का विस्तार पहले से ही सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

पीकेटी/डीकेपी

Leave a Comment