
Patna/jaipur, 28 अगस्त . रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार और Rajasthan Government ने महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है. इस पहल का उद्देश्य त्योहार के दौरान महिलाओं को अपने मायके और परिवार तक आसानी से पहुंचने में मदद करना है. मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं बसों से सफर कर रही हैं.
बिहार Government ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए अपनी सभी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई है. राज्य में एसी और नॉन-एसी, दोनों तरह की बस सेवाओं में महिलाएं बिना किराया दिए यात्रा कर सकती हैं. यह सुविधा 27 और 28 अगस्त को रात 10 बजे तक लागू रहेगी.
मुफ्त बस सेवा शुरू होने के बाद Patna सहित राज्य के विभिन्न बस स्टैंडों पर महिला यात्रियों की संख्या बढ़ गई है. महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठाकर अपने भाइयों के घर रक्षाबंधन मनाने के लिए पहुंच रही हैं. एक महिला यात्री ने Government के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा, “रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है. यह बहुत अच्छी बात है. इससे महिलाओं को काफी मदद मिल रही है.”
वहीं, Rajasthan Government ने भी रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को राज्य रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है. jaipur के सिंधी कैंप बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में महिला यात्री नजर आईं. मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने के कारण बसों और बस स्टैंडों पर काफी भीड़ देखने को मिली. कई यात्रियों ने Government के इस फैसले का स्वागत किया, हालांकि कुछ लोगों ने भीड़-भाड़ और व्यवस्थाओं को लेकर चिंता भी जताई.
महिला यात्रियों का कहना है कि मुफ्त बस सेवा से उन्हें काफी राहत मिली है. एक महिला यात्री ने कहा, “बस में मुझे अच्छी सुविधाएं मिलती हैं और आज सेवा मुफ्त है. इसलिए मैं अपने भाई से मिलने और रक्षाबंधन मनाने जा रही हूं. आज कोई किराया नहीं लग रहा है. महिलाओं के लिए यह मुफ्त यात्रा सेवा बहुत फायदेमंद है.”
एक अन्य महिला यात्री ने कहा, “मैं आज रक्षाबंधन मनाने अलवर जा रही हूं. Government ने महिलाओं के लिए आज यात्रा मुफ्त कर दी है. यह अच्छी पहल है. इससे महिलाओं को यात्रा के दौरान किराया नहीं देना पड़ रहा है.”
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राज्यों में मुफ्त बस सेवा के चलते बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों से मिलने के लिए यात्रा कर रही हैं. Governmentों की इस पहल से त्योहार के दौरान महिलाओं को आर्थिक राहत मिलने के साथ-साथ सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प भी मिला है.
–
एसएके/पीएम