बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार; चोरी की 10 गाड़ियां और अवैध हथियार बरामद

नोएडा, 5 सितंबर . नोएडा में फेस-3 थाने की Police ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपी की निशानदेही और कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी, यानी कुल 10 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं. इसके अलावा आरोपी के पास से .315 बोर का एक तमंचा और दो अवैध चाकू भी बरामद किए गए हैं. कार्रवाई के दौरान Police ने दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया है.

Police के मुताबिक, यह कार्रवाई 4 सितंबर को बीट Policeिंग और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई. फेस-3 थाने की Police ने आरोपी वंश पुत्र प्रमोद को नोएडा के सेक्टर-71 स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया. Police टीम को सूचना मिली थी कि दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी चोरी की गाड़ियों के साथ इलाके में मौजूद है. सूचना के आधार पर Police ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया.

पूछताछ में Police के अनुसार आरोपी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रेकी करता था. वह ऐसे स्थानों को चिन्हित करता था, जहां आम लोगों की आवाजाही कम रहती थी. इसके बाद मौका देखकर वहां खड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी कर लेता था. चोरी किए गए वाहनों को वह किसी सुनसान स्थान पर एकत्रित करता था, ताकि Police या आम लोगों की नजर उन पर न पड़े.

Police का कहना है कि आरोपी चोरी के वाहनों को राह चलते लोगों को कम कीमत में बेच देता था. वह खरीदारों को अपनी मजबूरी बताकर सस्ते दामों में वाहन बेचता था. इन वाहनों को बेचकर मिलने वाली रकम का इस्तेमाल वह अपने निजी खर्च और शौक-मौज में करता था. आरोपी आमजन को डराने-धमकाने के लिए अपने पास अवैध हथियार भी रखता था. Police जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है. उसके खिलाफ गौतमबुद्धनगर के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, मादक पदार्थ, अवैध हथियार और चोरी के माल से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं.

Police के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना फेस-3, थाना सेक्टर-58 और थाना फेस-1 में कुल 12 मामले दर्ज हैं. इनमें वर्ष 2023 में थाना सेक्टर-58 में लूट से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हुए थे. इसके अलावा वर्ष 2024 और 2025 में भी चोरी, चोरी का माल रखने/खपाने, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले दर्ज हुए. वर्ष 2026 में भी आरोपी के खिलाफ थाना फेस-3 में कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी Police ने दी है. थाना फेस-3 Police की कार्रवाई में कुल 10 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं. इनमें 9 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी शामिल हैं. इसके साथ ही Police ने एक .315 बोर का तमंचा और दो अवैध चाकू भी बरामद किए हैं.

Police अब बरामद वाहनों के संबंध में संबंधित थानों में दर्ज मुकदमों की जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितने वाहनों को चोरी कर बेचा है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान वंश पुत्र प्रमोद, निवासी पुरैनी मोहल्ला, महारथपुर नगीना, बिजनौर के रूप में हुई है. उसका वर्तमान पता ममूरा, सेक्टर-66, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर बताया गया है.

Police का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त में शामिल व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. बरामदगी और पूछताछ के आधार पर मामले की आगे की जांच जारी है.

पीकेटी/डीकेपी

Leave a Comment