Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राजनीति,राष्ट्रीय

रक्षाबंधन पर एसओएस संस्था की बालिकाओं ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को बांधी राखी

रक्षाबंधन पर एसओएस संस्था की बालिकाओं ने Gujarat के Governor आचार्य देवव्रत को बांधी राखी

गांधीनगर, 28 अगस्त . रक्षाबंधन के अवसर पर Friday को गांधीनगर स्थित लोक भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान एसओएस संस्था के कच्छ-भुज केंद्र की बालिकाओं ने Gujarat के Governor आचार्य देवव्रत को राखी बांधी और उनसे मुलाकात की.

रक्षाबंधन समारोह के तहत बालिकाओं ने Governor से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधी. इस दौरान Governor ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं और जीवन के लक्ष्यों के बारे में बातचीत की.

मुलाकात के दौरान बालिकाओं ने Governor को अपने हाथों से बनाई गई एक पेंटिंग भी भेंट की. वहीं, Governor को एसओएस संस्था द्वारा बच्चों की शिक्षा, देखभाल और समग्र विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई.

संस्था जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में मदद करने के लिए उन्हें सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करती है, ताकि वे स्कूल और कॉलेजों में अपनी पढ़ाई जारी रख सकें.

कार्यक्रम में साझा की गई जानकारी के अनुसार, एसओएस संस्था के वर्तमान में देश के 21 राज्यों में लगभग 32 केंद्र संचालित हो रहे हैं.

कच्छ-भुज केंद्र भी संस्था के उन प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल है, जो बच्चों को शिक्षा, देखभाल और विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों के माध्यम से सहायता प्रदान करता है.

संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए Governor देवव्रत ने कहा, “बच्चों को शिक्षा, संस्कार, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ाने का कार्य समाज के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.”

कार्यक्रम के दौरान औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई.

Governor ने बालिकाओं की शैक्षणिक प्रगति और उनकी महत्वाकांक्षाओं के बारे में जानकारी ली, जबकि बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए.

गौरतलब है कि भुज स्थित एसओएस चिल्ड्रन्स विलेज की स्थापना वर्ष 2001 में विनाशकारी भूकंप के बाद की गई थी, जिसमें कई बच्चे अपने माता-पिता के संरक्षण से वंचित हो गए थे.

वर्तमान में संस्था बच्चों को देखभाल और शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ युवा विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण और परिवार सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम भी चला रही है.

रक्षाबंधन समारोह के अंत में Governor ने सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम का समापन Governor के साथ बच्चों की बातचीत और उनके द्वारा तैयार पेंटिंग्स की प्रस्तुति के साथ हुआ.

–

एएमटी/डीएससी

Share