Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

यूपी में सपा ने कांग्रेस को दिखाई औकात, 180 सीटें मांगने वालों को मिला सिर्फ 25 सीटों का ऑफर : भाजपा

यूपी में सपा ने कांग्रेस को दिखाई औकात, 180 सीटें मांगने वालों को मिला सिर्फ 25 सीटों का ऑफर : भाजपा

Mumbai , 25 नवंबर . उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि 180 से अधिक सीटें मांगने वाली कांग्रेस को Samajwadi Party ने सिर्फ 25 सीटों का ऑफर देकर उसकी औकात बता दी है. वहीं भाजपा नेता टीआर श्रीनिवास ने कहा कि गठबंधन की हालत हास्यास्पद हो गई है.

भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने कहा, “उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को उसकी औकात बताने का काम Samajwadi Party की ओर से किया गया था. इमरान मसूद की छटपटाहट यही बता रही है. राहुल गांधी 180 से अधिक सीटें मिलने की बात उत्तर प्रदेश में कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस को बार-बार Samajwadi Party ने छोटा ही रखा है, क्योंकि कांग्रेस अपना अस्तित्व खो चुकी है.”

उन्होंने कहा कि एक बार फिर 180 से अधिक सीटें मांगने वाली कांग्रेस को केवल 25 सीटों का ऑफर देकर Samajwadi Party ने कांग्रेस को सही जगह दिखाने का काम किया है. कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है और यही एक बार फिर उत्तर प्रदेश में साबित हुआ.

राजीव गांधी की हत्या को लेकर राहुल गांधी के दावे पर भाजपा विधायक ने कहा कि राहुल और सोनिया गांधी अपना अस्तित्व खत्म होने के बाद किताब के माध्यम से बहुत सारी अनर्गल बातें लोगों के सामने लाने का प्रयत्न कर रहे हैं. एक तो वे देश के पूर्व Prime Minister के परिवार से हैं और उनकी सुरक्षा का निर्णय सुरक्षा एजेंसियां लेती हैं. उस समय तो भाजपा की Government भी नहीं थी. वर्षों पहले की घटना को लेकर सहानुभूति प्राप्त करने और लोगों के मन में स्थान बनाने की कोशिश करना गलत है.

उन्होंने कहा कि देश के पूर्व Prime Minister राजीव गांधी की हत्या हुई, यह दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था. लेकिन उनकी हत्या पर भी राजनीति करने का काम राहुल गांधी और सोनिया गांधी कर रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है.

भाजपा नेता ने कहा कि जब भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है, तब बदनाम करने का सवाल ही नहीं उठता.

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर संजय उपाध्याय ने कहा कि देश में जब से कमान हमारे Chief Minister योगी आदित्यनाथ को मिली है और Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश का जो विकास हुआ है, वह काबिले-तारीफ है. किसी भी राज्य को आगे बढ़ने के लिए वहां से माफिया का खात्मा होना जरूरी होता है. वहां महिलाओं का सुरक्षित होना आवश्यक है. सीएम योगी ने प्रमुखता से वसूली जैसे कार्यों को उत्तर प्रदेश से बंद कराने का काम किया, जिसके कारण निवेशकों में आत्मविश्वास बढ़ा.

भाजपा विधायक ने कहा कि उन्होंने जिस प्रकार से इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया, चाहे सड़कें हों, पानी की व्यवस्था हो, आवास योजना हो, घर-घर सिलेंडर पहुंचाना हो, बड़े-बड़े पुल हों या बड़े-बड़े शहरों का विकास हो, काशी हो, अयोध्या हो या मथुरा हो, सीएम योगी के कार्यों को लोगों ने सराहा है.

उन्होंने कहा कि जहां उत्तर प्रदेश में पहले बच्चियां असुरक्षित थीं, आज वहां सुरक्षा का भाव है. यह केवल हमारी Government की वजह से है. इसलिए एक बार फिर तीसरी बार उत्तर प्रदेश में Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम के आधार पर भारतीय जनता पार्टी की Government बनेगी.

भाजपा नेता टीआर श्रीनिवास ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और Samajwadi Party के बीच सीटों के बंटवारे की स्थिति हास्यास्पद हो गई है. खबरों के मुताबिक कांग्रेस को 26 सीटें दी गई हैं और इमरान मसूद शेरो-शायरी की आड़ ले रहे हैं, क्योंकि वे पूरी तरह हताश नजर आ रहे हैं. वे अपना गुस्सा खुलकर जाहिर नहीं कर पा रहे हैं. Samajwadi Party ने सिर्फ 26 सीटें क्यों दीं और उनसे पूछे बिना उनके संसदीय क्षेत्रों में भी उम्मीदवार क्यों उतार दिए?

उन्होंने कहा कि मैं बस इतना कहूंगा कि इंडी गठबंधन पूरी तरह परिवारवादी पार्टियों का गठबंधन है और वे एक-दूसरे की नहीं सुनेंगे. वे केवल अपने निजी एजेंडे के हिसाब से चलेंगे. कांग्रेस को यह समझना होगा. अखिलेश यादव ने भी बिल्कुल साफ हिंदी में कहा है, ‘लेना है तो ले लो, नहीं तो पतली गली से निकल लो.’ हिंदी में उन्होंने यही बात स्पष्ट और दो-टूक शब्दों में कही है. समझ लीजिए, यहां कोई वास्तविक गठबंधन नहीं है. इंडी गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है.

भाजपा नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों को समझना होगा कि ये लोग न सुशासन दे सकते हैं और न ही कोई ठोस समाधान. उन लोगों को वोट दीजिए जो अच्छा शासन दे रहे हैं.

–

केके/एएस

Share