यूपी में सपा के सामने गिड़गिड़ा रही है कांग्रेस, 26 सीटों पर भी मानने को मजबूर : भाजपा

Patna, 25 नवंबर . उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर Samajwadi Party-कांग्रेस में सीटों के समझौते को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा तंज कसा. भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस अखिलेश यादव के सामने भिखारी की तरह सीटों के लिए गिड़गिड़ा रही है जबकि सपा उसे सिर्फ 26 सीटों का ऑफर दे रही है.
भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने संविधान को अपने हाथों से कुचला है, संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं, अगर वही संविधान की रक्षा की बात कर रही है, तो यह हास्यास्पद है. कांग्रेस के शासनकाल में क्या-क्या कुकृत्य हुए हैं, यह किसी से छिपा नहीं है. आज भी कांग्रेस पार्टी को संविधान पर विश्वास नहीं है, लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है, संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है. कांग्रेस पार्टी पहले अपने गिरेबान में झांके और पहले अपने संविधान संबंधी ज्ञान को सुधारे.”
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के शासनकाल में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए संविधान की रक्षा के लिए दृढ़तापूर्वक संकल्पित हैं. कोई अगर चाहेगा भी, तो लोकतंत्र और संविधान को किसी भी कीमत पर कांग्रेस पार्टी के ऐसे नेताओं की मंशा के अनुसार खत्म करने नहीं दिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि सिर्फ संविधान की किताब लेकर जेब में घूमने से कोई संविधान को मानने वाला नहीं हो जाता. राहुल गांधी संवैधानिक पद पर Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष हैं लेकिन आपकी जो कार्यप्रणाली है, वह एक गैर-जिम्मेदार विपक्ष के नेता जैसा है. न आपको संविधान पर भरोसा है, न नियमों पर भरोसा है, न न्यायालय पर भरोसा है और न संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा है. आप संविधान का ज्ञान देंगे? अब जनता जागरूक है, जनता सब कुछ समझती है.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर लोग क्यों भरोसा करें? इतने वर्षों से सदन के सदस्य हैं. कम से कम उन्हें इस गरिमा का, बोलने की मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए. इस तरह की हल्की और फूहड़ बातें करेंगे, तो जो स्थिति पार्टी की दिखाई दे रही है, अगले चुनाव में सदन का मुंह भी नहीं देख पाएंगे.
यूपी विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग को लेकर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि Samajwadi Party का गठबंधन अभी चलेगा. यह गठबंधन इन लोगों का ठगबंधन है. कई मौकों पर देखा गया है. बिहार में कांग्रेस ने राजद के साथ क्या किया था? इसलिए ये लोग सिर्फ हाथ और गले मिलाकर फोटोशूट कराएंगे. न दिल मिले हैं, न विचार मिले हैं. एक-दूसरे को ठगना है, इसलिए यह सिर्फ फोटो खिंचाने वाला गठबंधन है. मौका मिलते ही दोनों एक-दूसरे पर हमला बोलते हैं. यह ठगबंधन है.
उन्होंने कहा कि पहले अपने क्रियाकलाप सुधारिए. नहीं तो देश की जनता जागरूक है और वह समय पर सबका हिसाब करती है. आपको तो भिखारी बनना पड़ेगा. आप तो Samajwadi Party के सामने भिखारी ही हैं. हिम्मत है तो कहिए कि हम अकेले चुनाव लड़ेंगे.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की क्या हैसियत है? बिहार में तेजस्वी यादव ने उन्हें सीटें दीं. कांग्रेस पार्टी तो Samajwadi Party की साइकिल पर चढ़कर वैतरणी पार करना चाहती है और दूसरे हाथ से उसी साइकिल की हवा भी निकाल रही है.
सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग को लेकर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि दोनों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत चल रही थी. इनकी दो बैठकें हुईं, एक 24 मिनट में खत्म हो गई और दूसरी 48 मिनट चली. बातचीत का क्रम पूरा भी नहीं हुआ था और कांग्रेस पार्टी जिस सीट पर अपना दावा ठोक रही थी, वहां पर सपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए. ये कैसा गठबंधन है, जिसमें आपस में कोई समझदारी और सामंजस्य नहीं है. जब पार्टियों में विचार और विचारधारा की साम्यता नहीं होती है, तो उसका नतीजा यही होता है.
उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस 200 सीटें मांग रही थी, बाद में 181 पर आ गई और अब उसे सपा 26 सीटों का ऑफर दे रही है. अब कांग्रेस को तय करना है कि उसका देश में इतना बुरा हाल हो गया है कि वह सपा की कृपा पर जिंदा रहेगी. इतनी बेइज्जती के बाद भी अगर सपा कांग्रेस के साथ जाती है, तो यह उनका अपना विचार है. अभी भी यह तय नहीं है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है.
–
केके/पीएम


