दिल्ली में यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत, लोजपा नेता ने कार्रवाई की मांग की

New Delhi, 25 नवंबर . स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी के कथित विवादित बयान को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधि प्रकोष्ठ ने दिल्ली Police से शिकायत कर तत्काल हस्तक्षेप और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं Supreme Court के अधिवक्ता सुशील कुमार ने दिल्ली Police आयुक्त को भेजे गए पत्र में छठ महापर्व, बिहार की महिलाओं और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों का उल्लेख किया है.
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यश माहेश्वरी ने छठ महापर्व, बिहार की महिलाओं और इस पर्व से जुड़ी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं, विशेषकर सिंदूर लगाने की परंपरा के संबंध में आपत्तिजनक, अपमानजनक और निंदनीय टिप्पणियां की हैं. शिकायतकर्ता के अनुसार, इन टिप्पणियों से बिहार सहित देशभर के लोगों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंची है.
दिल्ली Police आयुक्त को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा, सामाजिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. इस तरह की टिप्पणियां समाज में अनावश्यक आक्रोश और असंतोष पैदा कर सकती हैं.
शिकायत के जरिए दिल्ली Police से मामले पर तत्काल संज्ञान लेने, संलग्न शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कराने तथा प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध के तत्व पाए जाने पर संबंधित कानूनी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. साथ ही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शीघ्र और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है.
इस मामले में इससे पहले Patna साइबर थाना में भी प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. Patna Police के अनुसार, 24 नवंबर को social media प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल के माध्यम से बिहार की महिलाओं के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में Patna साइबर थाना में कांड संख्या 1550/26, दिनांक 24 नवंबर 2026 को धारा 75(1), 79, 351, 352 और आईटी एक्ट की धारा 66(सी), 66(डी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
Patna Police ने कहा है कि वीडियो और कंटेंट में बिहार की महिलाओं के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने और विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका के मद्देनजर मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है. Police के अनुसार, साइबर थाना मामले की जांच और आगे की विधिक कार्रवाई कर रहा है.
–
डीएससी


