Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे Government: बिक्रम मजीठिया

अमृतसर, 25 नवंबर . शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने Wednesday को पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर Chief Minister भगवंत मान पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) Government के कार्यकाल में गैंगस्टरवाद और नशे से जुड़ी गतिविधियां बढ़ी हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब को इन चुनौतियों से उबारने के लिए मजबूत नेतृत्व की जरूरत है.

से बातचीत के दौरान नशे की समस्या से निपटने में राज्य Government के रवैये पर सवाल उठाते हुए मजीठिया ने आरोप लगाया कि नशे की डिलीवरी लोगों के घर-घर तक पहुंच गई है और सत्तारूढ़ दल समस्या के समाधान के बजाय इस पर राजनीति करने में लगा है.

शिअद नेता मजीठिया ने कहा, “पंजाब को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है और भगवंत मान ने राज्य को किस हालत में पहुंचा दिया है, चाहे वह गैंगस्टरवाद हो या नशा. जब Chief Minister खुद ही सत्ता के नशे में चूर हैं, तो वह नशा कैसे खत्म करेंगे? आज नशे की घर-घर डिलीवरी बढ़ गई है और लोग मदद के लिए पुकार रहे हैं. इन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है, ये सिर्फ इस मुद्दे पर राजनीति करने में लगे हैं.”

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच फिर से गठबंधन के कारणों को समझाते हुए बिक्रम मजीठिया ने कहा कि यह फैसला पंजाब के विभिन्न वर्गों की भावनाओं और मांगों को दर्शाता है, जिनमें किसान, खेत मजदूर, व्यापारी, उद्योगपति और Governmentी कर्मचारी शामिल हैं.

मजीठिया ने कहा, “यह फैसला पंजाब के किसानों, खेत मजदूरों, व्यापारियों, उद्योगपतियों और कर्मचारियों की भावनाओं और अपीलों के जवाब में लिया गया है. दोनों दल पंजाब के हितों को सबसे ऊपर रखते हुए एक स्थिर और मजबूत Government देने के लिए एक साथ आए हैं.”

उन्होंने कहा कि रोडमैप में राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर फोकस होगा, जिनमें ‘बंदी सिंहों’ (सिख कैदियों) की रिहाई, किसानों की चिंताओं का समाधान, औद्योगिक गतिविधियों को फिर से पटरी पर लाना और पंजाब के लिए विशेष आर्थिक पैकेज हासिल करना शामिल हैं.

उन्होंने कहा, “गठबंधन की घोषणा के समय अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह स्पष्ट किया है कि भविष्य की रणनीति के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार किया जाएगा. इस रोडमैप में ‘बंदी सिंहों’ की रिहाई, किसानों की चिंताएं, उद्योगों को पुनर्जीवित करना और पंजाब के लिए विशेष आर्थिक पैकेज जैसे अहम मुद्दों को शामिल किया जाएगा.”

शिअद-भाजपा गठबंधन की घोषणा के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए मजीठिया ने दावा किया कि इस नए Political गठबंधन ने आप और कांग्रेस नेताओं की नींद उड़ा दी है. उनकी बेचैनी सबके सामने साफ दिखाई दे रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आप इंडी गठबंधन के तहत पर्दे के पीछे मिलकर काम कर रहे हैं और दोनों दलों पर पंजाब की समस्याओं के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया.

बिक्रम मजीठिया ने कहा, “विरोधी दल क्या कहते हैं, इस पर मैं कोई ध्यान नहीं देता. मेरा पूरा ध्यान सिर्फ पंजाब के लोगों के कल्याण पर है, राज्य को संकट से बाहर निकालने और उसे सही दिशा में ले जाने पर है.”

–

केके/पीएम

Share