Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

यूपी : मंत्रियों ने सपा के घोषणापत्र को खोखला बताया, कहा-योगी सरकार नौकरी देने के लिए संकल्पित

यूपी : मंत्रियों ने सपा के घोषणापत्र को खोखला बताया, कहा योगी सरकार नौकरी देने के लिए संकल्पित

यूपी : मंत्रियों ने सपा के घोषणापत्र को खोखला बताया, कहा-योगी Government नौकरी देने के लिए संकल्पित

New Delhi, 28 नवंबर . यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर Samajwadi Party की ओर से जारी मेनिफेस्टो को यूपी Government के मंत्रियों ने खोखला पत्र करार दिया है. मंत्रियों ने दावा किया है कि सपा का घोषणापत्र दिखाता है कि वे यूपी के युवाओं को रोजगार नहीं बल्कि बेरोजगार बनाना चाहते हैं.

उत्तर प्रदेश Government के मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि Samajwadi Party का घोषणा पत्र खोखला है. उन्हें बताना चाहिए कि जब उनकी Government थी तो पांच वर्षों में उन्होंने जनता से जो वादे किए थे, क्या वे पूरे हुए थे.

उन्होंने कहा कि भाजपा के एजेंडे में नौकरी देना है और सीएम योगी आदित्यनाथ ने साढ़े 10 लाख लोगों को Governmentी नौकरी दी है. प्राइवेट सेक्टर से भी लोगों को रोजगार से जोड़ा गया. हमारी Government युवाओं को रोजगार देने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है. अखिलेश यादव बेरोजगारी भत्ते की बात क्यों कर रहे हैं, क्या वे युवाओं को बेरोजगार बनाना चाहते हैं. हमारी Government पारदर्शिता के साथ काम करती है. जब अखिलेश यादव सीएम थे, तो नौकरियां कैसे मिलती थीं, सभी को मालूम है.

मंत्री रजनी तिवारी ने सपा के घोषणापत्र में नौकरी वाले मुद्दे पर जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा कि प्रदेश में Samajwadi Party की Government भी रही, लोगों ने देखा कि जब नौकरियां निकलती थीं तो कैसे ढूंढकर चिन्हित जिलों में नौकरी दिलाई जाती थी. अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में क्षेत्रवाद और परिवारवाद फैलाया. उनकी जमीन खिसक चुकी है. सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के लिए काम किया जा रहा है. सभी लोगों को Government की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. वहीं, अखिलेश यादव के शासन में प्रदेश में कुछ जिलों को छोड़ दिया जाए, तो किसी को लाभ नहीं मिलता था. उन्होंने कहा कि हम जनता के लिए काम करते हैं, जो काम किया है, उसी आधार पर लगातार जनता का प्यार वोट के रूप में हमें मिल रहा है. जनता ने वोट देकर हमारी Government को बनाने का काम किया.

इसी बीच सपा नेता आजम खान के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव को छह महीने जेल में बिताने की सलाह दी थी, भाजपा नेता सुब्रत पाठक ने कहा कि मैं आजम खान का कड़ा विरोधी हूं और हमारी Political विचारधाराएं भी शायद पूरी तरह से अलग हैं. हालांकि, मैं इस बात पर आजम खान से सहमत हूं कि अखिलेश यादव को भी छह महीने जेल में बिताने का अनुभव होना चाहिए. इसके पीछे एक कारण है.

उन्होंने एक कहानी का जिक्र करते हुए कहा कि जब अखिलेश यादव सीएम थे तो उनके बहुत करीबी किसी व्यक्ति के जरिए मुझे जेल भेजने की साजिश रची गई थी. बेकसूर होने के बावजूद मुझे कन्नौज के तत्कालीन एसपी कलानिधि नैथानी और अन्य लोगों द्वारा कई झूठे मामलों में फंसाया गया था. इनमें से एक मामले में तो घटना के चार महीने बाद मेरा नाम जोड़ा गया. अदालत ने मुझे इन सभी मामलों में सम्मानपूर्वक बरी कर दिया. सपा प्रमुख अखिलेश ने Political प्रतिद्वंद्विता के कारण मेरे साथ ऐसा बर्ताव किया जबकि मुझ पर कोई आरोप भी नहीं था.

उन्होंने कहा कि आजम खान के विपरीत मैंने कभी कोई अपराध नहीं किया, कभी सत्ता में नहीं रहा और कभी किसी का शोषण नहीं किया. इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए मैं आजम खान की इस बात से पूरी तरह सहमत हूं कि अखिलेश यादव को भी छह महीने जेल में बिताने चाहिए.

–

डीकेएम/पीएम

Share