Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

यूपी चुनाव 2027: कानपुर नगर की इन विधानसभा सीटों पर 2022 में ऐसे रहे थे समीकरण

यूपी चुनाव 2027: Kanpur नगर की इन विधानसभा सीटों पर 2022 में ऐसे रहे थे समीकरण

Lucknow, 28 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश की राजनीति में Kanpur नगर जिले का बड़ा महत्व है. Kanpur India के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक नगर है. यह गंगा नदी के दक्षिणी तट पर बसा हुआ है और प्रदेश की राजधानी Lucknow से 80 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है.

Kanpur नगर जिले में कुल 10 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें बिल्हौर, बिठूर, कल्याणपुर, गोविंदनगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर, Kanpur कैंट, महाराजपुर और घाटमपुर के नाम शामिल हैं.

बिल्हौर (सुरक्षित) सीट उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 209वें नंबर की है. यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और Kanpur नगर जिले में आती है. Lok Sabha चुनाव में यह क्षेत्र मिश्रिख संसदीय सीट के अंतर्गत आता है. 2022 के चुनाव में इस सीट पर लगभग 3,92,993 पंजीकृत मतदाता थे. मौजूदा विधायक भारतीय जनता पार्टी के मोहित सोनकर बच्चा हैं. उन्होंने Samajwadi Party की रचना सिंह को हराया था.

बिठूर के मौजूदा विधायक भारतीय जनता पार्टी के अभिजीत सिंह सांगा हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में उन्होंने करीब 44.46 प्रतिशत वोट प्राप्त कर Samajwadi Party के मुनींद्र शुक्ला को हराया था. यहां मतदान प्रतिशत 65.63 प्रतिशत रहा था.

कल्याणपुर उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से 211वीं सीट है और Kanpur नगर जिले में स्थित है. यह एक सामान्य अनारक्षित सीट है. पिछले चुनाव में इस सीट पर लगभग 3,55,100 पंजीकृत मतदाता थे. मौजूदा विधायक भारतीय जनता पार्टी की नीलिमा कटियार हैं.

गोविंद नगर से मौजूदा विधायक भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र मैथानी हैं. उन्होंने 2022 के चुनाव में करीब 61.13 प्रतिशत वोट प्राप्त कर Samajwadi Party के सम्राट विकास यादव को बड़े वोटों के अंतर से हराया था. यहां मतदान प्रतिशत 54.87 प्रतिशत रहा था.

2022 के विधानसभा चुनाव में सीसामऊ सीट से Samajwadi Party के उम्मीदवार इरफान सोलंकी जीते थे. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सलिल विश्नोई को हराया था.

आर्य नगर सीट उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 214वें नंबर की है और Kanpur नगर जिले में आती है. यह सामान्य अनारक्षित सीट है और Lok Sabha में Kanpur संसदीय सीट के अंतर्गत आती है. मौजूदा विधायक Samajwadi Party के अमिताभ बाजपेयी हैं. उन्होंने 2022 के चुनाव में करीब 50.56 प्रतिशत वोट प्राप्त कर भाजपा के सुरेश अवस्थी को हराया था. यहां मतदान प्रतिशत 50.97 प्रतिशत रहा था.

किदवई नगर 403 सीट में से 215वीं सीट है और Kanpur नगर में स्थित है. यह सामान्य अनारक्षित सीट है. पिछले चुनाव में यहां लगभग 3,48,846 पंजीकृत मतदाता थे. मौजूदा विधायक भारतीय जनता पार्टी के महेश त्रिवेदी हैं.

Kanpur कैंट (छावनी) से Samajwadi Party के मोहम्मद हसन रूमी विधायक हैं. उन्होंने 2022 के चुनाव में करीब 49.99 प्रतिशत वोटों से जीत हासिल की और भाजपा के रघुनंदन सिंह भदौरिया को हराया था. यहां का मतदान प्रतिशत 52.40 प्रतिशत रहा था.

महाराजपुर 403 में से 217वीं सीट है और Kanpur नगर जिले में स्थित है. यह सामान्य अनारक्षित सीट है. पिछले चुनाव में यहां लगभग 4,48,458 पंजीकृत मतदाता थे. मौजूदा विधायक भारतीय जनता पार्टी के सतीश महाना हैं.

घाटमपुर सुरक्षित सीट है. यहां से अपना दल (सोनेलाल) की सरोज कुरील विधायक हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में सरोज कुरील ने Samajwadi Party के भगवती सागर को 14,474 वोटों के अंतर से हराया था.

अगर इस जिले की बात करें तो वायु मार्ग से Lucknow का अमौसी यहां का निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो लगभग 65 किलोमीटर की दूरी पर है. Kanpur का अपना भी एक हवाई अड्डा है चकेरी एयरपोर्ट. रेल मार्ग से Kanpur सेंट्रल रेलवे स्टेशन देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़ा है. दिल्ली, वाराणसी, Lucknow, हावड़ा, गोरखपुर, झांसी, कन्नौज, मथुरा, आगरा, बांदा, Mumbai , चेन्नई, जबलपुर, Bhopal , मानिकपुर आदि शहरों के लिए नियमित रेलगाड़ियां हैं. शताब्दी, राजधानी, नीलांचल, मगध, विक्रमशिला, वैशाली, गोमती, संगम, पुष्पक आदि ट्रेनें Kanpur से होकर गुजरती हैं. सड़क मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग 2 इसे दिल्ली, प्रयागराज, आगरा और कोलकाता से जोड़ता है, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग 25 Kanpur को Lucknow, झांसी और शिवपुरी से जोड़ता है.

इसे प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है. माना जाता है कि इस शहर की स्थापना सचेंदी राज्य के राजा हिंदू सिंह ने की थी. Kanpur का मूल नाम कान्हपुर था. जिले के बारे में इतिहास बताता है कि अवध के नवाबों के शासनकाल के अंतिम चरण में यह नगर पुराना Kanpur, पटकापुर, कुरसवां, जुही और सीमामऊ गांवों के मिलने से बना था.

–

वीकेयू/एबीएम

Share