Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

यूपी चुनाव 2027 : अयोध्या की चार विधानसभा सीटों पर 2022 में भाजपा का रहा दबदबा

यूपी चुनाव 2027 : अयोध्या की चार विधानसभा सीटों पर 2022 में भाजपा का रहा दबदबा

New Delhi, 4 नवंबर . अयोध्या की पांच विधानसभा सीटों पर 2022 में हुए चुनाव में मुकाबला काफी दिलचस्प और Political रूप से महत्वपूर्ण रहा था. रूदौली, मिल्कीपुर, बीकापुर, अयोध्या और गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्रों के परिणामों ने जिले की सियासत की तस्वीर साफ कर दी थी. इन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और Samajwadi Party (सपा) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था. जहां चार सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, वहीं गोसाईंगंज विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी अभय सिंह ने बाजी मार ली थी.

रूदौली विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राम चंद्र यादव ने शानदार जीत दर्ज की. उन्हें कुल 94,031 वोट मिले. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी Samajwadi Party के आनंद सेन को 40,616 मतों के बड़े अंतर से हराया. आनंद सेन को कुल 53,415 वोट प्राप्त हुए. इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी तीसरे स्थान पर रहे. उन्हें 52,181 वोट मिले. वहीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की उम्मीदवार निर्मला चौधरी को 9,961 वोट प्राप्त हुए और वह चौथे स्थान पर रहीं.

मिल्कीपुर विधानसभा सीट का चुनाव भी काफी चर्चा में रहा था. यहां भाजपा के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने कुल 1,03,905 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बाबा गोरखनाथ को 13,338 वोटों से हराया. इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार मीरा देवी तीसरे स्थान पर रहीं. उन्हें 14,427 वोट प्राप्त हुए. वहीं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार अखिलेश यादव को 3,166 वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रहे थे.

बीकापुर विधानसभा सीट पर भाजपा और Samajwadi Party के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी. भाजपा उम्मीदवार अमित सिंह चौहान ने कुल 1,07,268 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी. उन्होंने Samajwadi Party के उम्मीदवार फिरोज खान उर्फ गब्बर को 5,560 मतों से हराया था. फिरोज खान को कुल 1,01,708 वोट मिले थे. इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सुनील कुमार पाठक तीसरे स्थान पर रहे. उन्हें 21,385 वोट प्राप्त हुए. वहीं, कांग्रेस की उम्मीदवार रीता को 4,394 वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रहीं.

अयोध्या विधानसभा सीट पर भी भाजपा ने जीत का सिलसिला जारी रखा. यहां भाजपा उम्मीदवार वेद प्रकाश गुप्ता ने कुल 1,13,414 वोट हासिल किए और जीत दर्ज की. उन्होंने Samajwadi Party के उम्मीदवार तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय को 19,990 वोटों से पराजित किया. पवन पांडेय को कुल 93,424 वोट मिले. बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार रवि प्रकाश 17,706 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे. वहीं, चौथे स्थान पर नोटा रहा, जिसे 2,011 मत मिले.

गोसाईंगंज विधानसभा सीट का परिणाम जिले की अन्य सीटों से अलग रहा. यहां तत्कालीन सपा प्रत्याशी अभय सिंह ने जीत दर्ज की. अभय सिंह को कुल 1,05,863 वोट मिले. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार आरती तिवारी को 13,079 मतों से हराया. आरती तिवारी को कुल 92,784 वोट प्राप्त हुए. इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार राम सागर वर्मा तीसरे स्थान पर रहे. उन्हें 37,271 वोट मिले.

–

एसएके/एबीएम

Share