
Lucknow, 7 सितंबर . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री असीम अरुण ने Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वास्थ्य संबंधी बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि यूपी की मौजूदा स्वास्थ्य व्यवस्था उनकी Government की तुलना में बेहतर है.
Lucknow में से बातचीत में मंत्री असीम अरुण ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने देश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. लोगों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने और जेनरिक दवाइयों की व्यवस्था करने के साथ ही आयुष्मान कार्ड के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है. प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं तेजी से आगे बढ़ी हैं. हमारी Government सभी वर्गों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर योजनाओं को धरातल पर उतार रही है, हम लोग जाति देखकर योजनाएं नहीं लाते हैं.
उन्होंने कहा कि लोगों को इलाज की सुविधा देने के लिए गांवों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं. हमारे युवा प्रोफेशनल, जो आधुनिक तकनीक से लैस हैं, वहां सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के तौर पर काम कर रहे हैं. एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज के विजन को पूरा किया है और जिला अस्पतालों को मजबूत किया गया है. आयुष्मान कार्ड के जरिए बड़ी संख्या में परिवारों को 5 लाख रुपए तक का मेडिकल कवरेज दिया गया है.
असीम अरुण ने कहा कि काशी और गोरखपुर का विकास सभी के सामने है और पूरे उत्तर प्रदेश में भी विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं. जब विकास की बात आती है तो Prime Minister Narendra Modi ने पूरे देश का विकास किया है और Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने पूरे उत्तर प्रदेश का विकास किया है. 2014 से पहले की काशी और आज की काशी में बहुत अंतर है.
भगवान बुद्ध का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि भगवान बुद्ध के प्रति अखिलेश यादव का प्रेम कितना खोखला और हास्यास्पद है. महामाया नगर नाम का एक जिला, जिसे आपने विभाजित करके खत्म कर दिया. भगवान बुद्ध की माता का अपमान क्यों किया. जनता ने जब अखिलेश यादव को नकार दिया है तो उन्हें अब बुद्ध की याद आई है.
उन्होंने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बुद्ध सर्किट को मजबूत करने के लिए 4,200 करोड़ रुपए की योजना पर लगातार काम किया जा रहा है. कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनकर तैयार है.
–
डीकेएम/वीसी