एशिया-प्रशांत मीडिया पार्टनर कार्यक्रम तैयारी समिति स्थापित

बीजिंग, 7 सितंबर . एशिया-प्रशांत मीडिया शिखर सम्मेलन 5 सितंबर को शनचन शहर में उद्घाटित हुआ.

जानकारी के अनुसार, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में मीडिया और थिंक टैंकों के बीच सहयोग को और गहरा करने के लिए चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ एशिया-प्रशांत क्षेत्र के प्रमुख मीडिया आउटलेट्स और थिंक टैंकों के साथ मिलकर एशिया-प्रशांत मीडिया पार्टनरशिप प्रोग्राम की स्थापना करेगी.

इस पार्टनर कार्यक्रम का उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में मीडिया संस्थानों के बीच आपसी लाभ वाले सहयोग को मजबूत करना है, जिसमें चार प्रमुख मंचों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया गया है: उच्च स्तरीय संवाद, सहयोगात्मक संचार, तकनीकी नवाचार और व्यावहारिक सहयोग.

तैयारी समिति में चीन और विदेशों से 16 आरंभिक संगठन शामिल हैं. खबरों के अनुसार, तैयारी समिति के आठ चीनी सदस्य संस्थानों ने मंच पर संबंधित विदेशी मीडिया के साथ सहयोग के नतीजों से जुड़े दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/

Leave a Comment