नेपाल बाढ़ को लेकर नुवाकोट प्रशासन ने भारत का जताया आभार, कहा- संकट में पड़ोसी का साथ मिलना बड़ी बात

नुवाकोट, 7 सितंबर . नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मची भारी तबाही के बीच India द्वारा भेजी गई राहत सामग्री पर नुवाकोट जिला प्रशासन कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी होमनाथ दहल ने आभार जताया है. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पड़ोसी देश का साथ मिलना बहुत अहम है. उन्होंने बताया कि बाढ़ से स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और जलविद्युत परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है और प्रशासन सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए राहत कार्य में जुटा है.

बाढ़ त्रासदी पर नेपाल स्थित नुवाकोट के जिला प्रशासन ऑफिस (डीएओ) के प्रशासनिक अधिकारी होमनाथ दहल ने कहा, ”आप जानते हैं कि हम Governmentी सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए राहत का सामान इकट्ठा कर रहे हैं. Government खुद यह कर रही है और फिर हम बहुत सारे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. हम खासकर जिला समन्वय समिति बिल्डिंग में राहत का सामान इकट्ठा कर रहे हैं. हम मदद भेज रहे हैं. हम वार्ड और फिर नगर निगम के स्तर की सिफारिश पर सारा राहत का सामान बांट रहे हैं.”

नेपाल बाढ़ के बाद India द्वारा राहत सामग्री भेजे जाने पर होमनाथ दहल ने कहा, “पड़ोसियों से इस तरह का सहयोग मिलना बहुत अच्छी बात है, जैसे आपके Prime Minister ने हमारे Prime Minister को फोन किया और सबकी सलामती की कामना की, पीड़ितों के जल्द स्वस्थ होने और नेपाल के बेहतर भविष्य की कामना की. यह बहुत अच्छी बात है और इस तरह की संकट की स्थिति में पड़ोसी देशों को ऐसा ही करना चाहिए. मैं खास तौर पर राहत सामग्री पर जोर देना चाहूंगा, हमारे कई स्कूल भवन, कई स्वास्थ्य संस्थान और कई जलविद्युत परियोजनाएं ढह गई हैं और बह गई हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि आप देख सकते हैं कि हमारी कितनी ज्यादा जमीन, चरागाह बर्बाद हो गई है और जानमाल का नुकसान हुआ है. यह हिसाब लगाना बहुत मुश्किल है कि कितने लोग लापता हैं.

केके/डीकेपी

Leave a Comment