यमुनोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा टला, खाई में गिरे चालक का टीम ने किया रेस्क्यू

उत्तरकाशी, 16 सितंबर . यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी के पास Tuesday रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक टेम्पो ट्रैवलर चालक पैर फिसलने से गहरी खाई में गिर गया. सूचना मिलते ही Police और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर चालक का सुरक्षित रेस्क्यू किया. इसके साथ ही वाहन में सवार सात तीर्थयात्रियों के लिए वैकल्पिक गाड़ी की व्यवस्था कर सुरक्षित रूप से जानकीचट्टी पहुंचाया गया.

जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर की रात करीब 9 बजे स्यानाचट्टी के निकट एक टेम्पो ट्रैवलर चालक वाहन से नीचे उतरते समय संतुलन खो बैठा और लगभग 40 से 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय Police और एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया.

कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने चालक उपेन्द्र, निवासी उत्तर प्रदेश, को खाई से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. दुर्घटना में उसे मामूली चोटें आईं.

बताया गया कि उपेन्द्र हरिद्वार से Madhya Pradesh के सात तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा पर लेकर आया था. शौच के लिए वाहन से उतरते समय उसका पैर फिसल गया और वह खाई में जा गिरा.

घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तरकाशी Police ने तत्काल दूसरे वाहन की व्यवस्था की. इसके बाद सभी सात तीर्थयात्रियों को सुरक्षित रूप से उनके रात्रि विश्राम स्थल जानकीचट्टी पहुंचाया गया.

Police और एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से चालक की जान बच गई और यात्रियों को भी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा. चालक और तीर्थयात्रियों ने उत्तरकाशी Police तथा रेस्क्यू टीम की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment