Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

यमन में हवाई हमलों और ड्रोन हमले में पांच लोगों की मौत, 18 घायल

यमन में हवाई हमलों और ड्रोन हमले में पांच लोगों की मौत, 18 घायल

सना, 22 नवंबर . यमन में Sunday को हुए हवाई हमलों और एक ड्रोन हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग घायल हो गए. हूती विद्रोहियों की ओर से संचालित मीडिया और एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से यह जानकारी सामने आई.

हूती समर्थित अल-मसीरा टीवी के अनुसार, हूती नियंत्रण वाले राजधानी सना में एक तेल कंपनी की सुविधा पर हुए हवाई हमले में 6 लोग घायल हुए. इस हमले में संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा. स्थानीय लोगों ने सिन्हुआ को बताया राजधानी के कई इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जब लड़ाकू विमानों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों को निशाना बनाया.

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी प्रांत ताइज में हुए हवाई हमलों में साबिर अल-मवादिम और जबल हबाशी जिलों के रिहायशी घरों को निशाना बनाया गया. इन हमलों में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए.

वहीं, दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अल-बुरैका जिले के एक रिहायशी इलाके पर हूती ड्रोन हमले में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए.

Sunday को ही यमन में सक्रिय सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने एक बयान में कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रियाद क्षेत्र की ओर भेजे गए एक हूती ड्रोन को रास्ते में ही मार गिराया. हालांकि बयान में यह नहीं बताया गया कि ड्रोन का संभावित निशाना क्या था और इससे किसी तरह का नुकसान या हताहत हुए या नहीं.

इससे पहले Saturday शाम को सऊदी लड़ाकू विमानों ने यमन के लाल सागर तट पर स्थित बंदरगाह शहर होदेइदाह में कई हवाई हमले किए. अल-मसीरा टीवी ने इन हमलों को ‘सऊदी आक्रमण’ बताया, लेकिन हताहतों या नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी.

एक स्थानीय निवासी ने ‘सिन्हुआ’ को बताया कि शहर में पांच से ज्यादा जोरदार धमाके हुए और हमलों के बाद भी लड़ाकू विमानों की आवाजें लगातार सुनाई देती रहीं. धमाके बेहद तेज थे और उनके बाद भी हमारे ऊपर विमानों के उड़ने की आवाजें साफ सुनाई दे रही थीं.

इस बीच, हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरेया ने दावा किया कि पिछले 24 घंटों के दौरान सऊदी लड़ाकू विमानों और मिसाइलों ने यमन के आठ प्रांतों में कुल 71 हमले किए, जिनमें कई लोग हताहत हुए.

यमन में हाल के दिनों में हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित Governmentी बलों के बीच संघर्ष और तेज हो गया है. हूती लगातार सऊदी अरब के हवाई अड्डों और तेल प्रतिष्ठानों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा कर रहे हैं, जबकि हूती मीडिया का कहना है कि सऊदी गठबंधन ने यमन के विभिन्न हिस्सों में अपने हवाई हमले बढ़ा दिए हैं.

इस बढ़ते टकराव ने पहले से ही संघर्ष और मानवीय संकट से जूझ रहे यमन में हालात को और गंभीर बना दिया है.

–

एवाई/वीसी

Share