यमन ने बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य के पास हूती ठिकानों पर हवाई हमले किए, कम से कम 90 लोगों की मौत

अदन (यमन), 5 सितंबर . यमन की ओर से बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य के पास हूती ठिकानों पर हवाई हमले किए गए. एक सैन्य अधिकारी की ओर से सिन्हुआ को बताया गया कि यमन के लड़ाकू विमानों ने होदेइदाह और ताइज के पश्चिमी प्रांतों में हूती-कब्जे वाले इलाकों पर हमले किए. ये हमले रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य के पास हूती गुट के बड़े हमले का सामना कर रही जमीनी सेना की मदद के लिए किए गए.

नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि Friday (स्थानीय समय) को ये हवाई हमले तब हुए जब इन दो प्रांतों में कई मोर्चों पर जबरदस्त लड़ाई चल रही थी. इन इलाकों में हूती लड़ाकों ने पिछले 24 घंटों में तेजी से आगे बढ़ते हुए बढ़त बनाई थी. अधिकारी ने बताया कि लड़ाकू विमानों ने उन इलाकों में हूती ठिकानों और उनकी गतिविधियों को निशाना बनाया जहां जमीनी लड़ाई चल रही थी. हमलों या हताहतों के बारे में तुरंत कोई और जानकारी नहीं मिल पाई.

हूती सेना के एक सूत्र ने हमलों की पुष्टि की, लेकिन कहा कि ये ‘सऊदी आक्रामक लड़ाकू विमानों’ द्वारा किए गए थे. सऊदी अरब ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

जैसे-जैसे लड़ाई तेज हुई, यमन की प्रेसिडेंशियल लीडरशिप काउंसिल (पीएलसी) के चेयरमैन रशाद अल-अलीमी ने Friday को संकल्प लिया कि Governmentी सेनाएं हूती लड़ाकों को बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) की ओर बढ़ने से रोकेंगी. यह जलमार्ग लाल सागर और अदन की खाड़ी को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण रास्ता है.

अधिकारियों के अनुसार, Thursday सुबह शुरू हुई इस ताजा हमले में अब तक कम से कम 90 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें 40 Governmentी सैनिक और कम से कम 50 हूती लड़ाके शामिल हैं. सैन्य सूत्रों के अनुसार, Friday को दोनों पक्षों ने इन दो मोर्चों पर और सैनिक, बख्तरबंद गाड़ियां और उपकरण भेजे थे.

यह ताजा हमला हाल के वर्षों में पश्चिमी यमन में हुई सबसे भीषण जमीनी लड़ाइयों में से एक है. इससे देश के कई मोर्चों पर बरसों की अपेक्षाकृत शांति के बाद बड़े पैमाने पर लड़ाई फिर से शुरू होने की चिंता बढ़ गई है.

बता दें कि यमन 2014 के आखिर से ही संघर्ष में उलझा हुआ है, जब हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना और उत्तरी यमन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था. इसके अगले साल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमन की Government के समर्थन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने हस्तक्षेप किया था.

एसडी/एएस

Leave a Comment