Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘मॉक पार्लियामेंट’ को संजय निरुपम ने बताया नौटंकी, इंडिया ब्लॉक बोला-लोकतंत्र बचाने की लड़ाई

‘मॉक पार्लियामेंट’ को संजय निरुपम ने बताया नौटंकी, इंडिया ब्लॉक बोला लोकतंत्र बचाने की लड़ाई

‘मॉक पार्लियामेंट’ को संजय निरुपम ने बताया नौटंकी, इंडिया ब्लॉक बोला-लोकतंत्र बचाने की लड़ाई

Mumbai , 31 अक्टूबर . इंडिया ब्लॉक की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को प्रस्तावित रैली से पहले Saturday को ‘मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन किया गया. इंडिया ब्लॉक ने इसे लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बताया तो शिवसेना नेता संजय निरुपम ने तंज कसा. उन्होंने ‘मॉक पार्लियामेंट’ को नौटंकी बताया.

Mumbai में से बातचीत में शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुत बड़ी नौटंकी है और कुछ नहीं, बल्कि एक बड़ा ड्रामा है. केंद्र में एनडीए की Government बनने के बाद से कांग्रेस ने संसदीय कार्यवाही को कभी गंभीरता से नहीं लिया है. उनके विरोध-प्रदर्शनों के कारण बार-बार संसद सत्र बाधित होते हैं, जिससे जनता का पैसा बर्बाद होता है. जब संसद का सत्र चल रहा होता है, तो वे चर्चाओं में हिस्सा लेने के बजाय कार्यवाही में बाधा डालते हैं. अब वे सड़कों पर ‘मॉक पार्लियामेंट’ चला रहे हैं. इससे बड़ी नौटंकी नहीं हो सकती.

BJP MP शंभू शरण पटेल ने कहा कि इंडिया गठबंधन को India की जनता ने नकार दिया है. संसद में उन्हें बहुत कम सीटें मिली हैं, जिस वजह से वे सड़क पर हैं. उन्हें किसी भी संवैधानिक संस्था पर विश्वास नहीं है और न ही किसी पर भरोसा है. इसी वजह से वे आए दिन देश में अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं. राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में जो जिम्मेदारियां निभानी चाहिए, वे उन्हें निभाने के बजाय आम लोगों की तरह छोटी-मोटी राजनीति कर रहे हैं. उनका व्यवहार एक छुटभैया नेता की तरह है.

BJP MP संजय जायसवाल ने कहा कि मैं 20 लाख वोटरों का प्रतिनिधित्व करता हूं, कोई ऐसा एक व्यक्ति नहीं मिलेगा, जिसका वोट कटा हो.

दूसरी ओर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हम यहां जिस मकसद से बैठे हैं, उसका संदेश पूरे देश में जाना चाहिए, लोकतंत्र को लूटा जा रहा है, और हम इस संकट में घिरे लोकतंत्र की रक्षा के लिए यहां आए हैं.

उन्होंने कहा कि एक नवंबर को होने वाली रैली को लेकर लोगों में खुद से जुड़ने की स्वाभाविक इच्छा है. लोग बहुत बड़ी संख्या में आ रहे हैं. 1 तारीख को दिल्ली में एक बहुत सफल रैली होगी. इसका बस एक ही मकसद है, जो लोग लोकतंत्र चुराते हैं, हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे.

Samajwadi Party के नेता आशुतोष वर्मा ने कहा कि देश करवट बदल रहा है, हम सभी इसके साक्षी है. हम इंडिया ब्लॉक का साथ दे रहे हैं. यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है और हम सभी साथ हैं.

–

डीकेएम/वीसी

Share