मैनपुरी में वाहन लूट के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल, दो साथी फरार

मैनपुरी, 3 नवंबर . उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में वाहन लूट के मामले में Police और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान Police की गोली लगने से आरोपी अभिमन्यु उर्फ राजा उर्फ हनी घायल हो गया. Police ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं, उसके दो साथी छोटू और ध्रुव मौके से फरार हो गए. Police फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
Police के अनुसार, यह मुठभेड़ कुरावली थाना क्षेत्र में घिरोर रोड पर हुई. गिरफ्तार आरोपी अभिमन्यु उर्फ राजा उर्फ हनी अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन लूट की वारदात को अंजाम देता था. आरोपियों ने औरैया जिले से एक चार पहिया वाहन किराये पर बुक किया था. इसके बाद रास्ते में चालक को पेशाब करने के बहाने गाड़ी रोकने के लिए कहा. जैसे ही चालक ने वाहन रोका, आरोपियों ने उसे जबरन गाड़ी से उतारकर वाहन लूट लिया और मौके से फरार हो गए.
यह घटना 26-27 अक्टूबर की रात कुरावली थाना क्षेत्र में हुई थी. मैनपुरी के Police अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई Police टीमें गठित की थीं. क्षेत्राधिकारी कुरावली, थाना प्रभारी और स्वाट एवं सर्विलांस प्रभारी के नेतृत्व में कुल पांच टीमों को लगाया गया था. इन टीमों ने cctv फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की.
लगातार जांच और तलाश के बाद Police को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली. इसी आधार पर Police टीम ने घिरोर रोड पर कार्रवाई की. इस दौरान बदमाशों से Police की मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में अभिमन्यु के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो साथी छोटू और ध्रुव फरार होने में सफल रहे.
Police ने घायल बदमाश के कब्जे से लूटी गई कार और असलहा भी बरामद किया है. Police के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ दर्ज अन्य आपराधिक मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है.
इस संबंध में एएसपी (ग्रामीण) अभिषेक तिवारी ने बताया कि वाहन लूट की घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच Police टीमें गठित की गई थीं. cctv फुटेज, सर्विलांस और खुफिया जानकारी के आधार पर Police लगातार आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी. फिलहाल Police फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
–
एसएके/एएस


