सिख धर्म के सातवें गुरु हर राय के ज्योति ज्योत दिवस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी सहित कई नेताओं ने किया नमन

New Delhi, 3 नवंबर . सिख धर्म के सातवें गुरु हर राय के ज्योति ज्योत दिवस के अवसर पर Union Minister नितिन गडकरी सहित कई नेताओं ने उनको नमन किया है.
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन नवीन ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “श्री गुरु हर राय साहिब जी के ज्योति ज्योत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “सिख धर्म के सातवें गुरु, करुणा, दया, पर्यावरण संरक्षण एवं मानवता के मार्गदर्शक, श्री गुरु हर राय साहिब जी के पावन ज्योति-ज्योत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! उनका परोपकारी जीवन, निःस्वार्थ सेवा भाव और सभी जीवों के प्रति दया की शिक्षाएं हम सभी को सदैव सत्य और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेंगी.”
Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने social media पोस्ट में लिखा, “सिख धर्म के सातवें गुरु, श्रद्धेय गुरु हर राय जी के ज्योति ज्योत दिवस पर शत-शत नमन करता हूं. उनके संदेश और मार्गदर्शन अनंतकाल तक लोककल्याण के प्रयासों को ऊर्जा प्रदान करते रहेंगे.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव मौर्य ने social media पर लिखा, “सेवा और करुणा की प्रतिमूर्ति, सिख धर्म के सातवें गुरु श्री गुरु हर राय साहिब जी के ज्योति-जोत दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मानवता, प्रकृति प्रेम और जीवमात्र के कल्याण को समर्पित उनका जीवन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा.”
Madhya Pradesh के उपChief Minister राजेंद्र शुक्ला ने एक्स पर लिखा, “महान आध्यात्मिक विभूति, सिख धर्म के सातवें गुरु श्री गुरु हर राय साहिब जी के ज्योति-जोत दिवस पर उन्हें शत-शत नमन. उन्होंने मानवता को सेवा, करुणा, दया एवं सद्भावना का संदेश दिया. मानवता की सेवा के लिए उनके आदर्श विचार हमारे लिए सदैव अनुकरणीय हैं.”
दिल्ली Government में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “प्रेम और करुणा के प्रतीक, सिख धर्म के सातवें गुरु, श्री गुरु हर राय साहिब जी के ज्योति-ज्योत दिवस पर सादर नमन. नैतिकतावादी जीवन और अध्यात्म की राह दिखाने वाले श्री गुरु हर राय साहिब जी के जनसेवा व मानवता के लिए किए गए कार्य सम्पूर्ण विश्व के लिए प्रेरणीय हैं.”
–
एसडी/एएस


