मैं सीक्वल नहीं बनाता, ‘अदा अपनी अपनी’ की कहानी को लेकर राजकुमार संतोषी ने रखी अपनी बात

Mumbai , 20 सितंबर . निर्देशक राजकुमार संतोषी की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ रिलीज के तीन दशक से अधिक समय बाद भी दर्शकों की यादों में ताजा है. 1994 में रिलीज हुई इस कॉमेडी फिल्म में आमिर खान, सलमान खान रवीना टंडन और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. अब राजकुमार संतोषी की एक और फिल्म ‘अदा अपनी अपनी’ जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करती दिखाई देगी. क्या ये फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ की सीक्वल है, इस सवाल के जवाब में डायरेक्टर ने कहा, मैं सीक्वल नहीं बनाता.

राजकुमार संतोषी ने से बातचीत में कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘अदा अपनी अपनी’ में भले ही ‘अंदाज अपना अपना’ जैसी कॉमेडी और संगीत का अंदाज देखने को मिलेगा, लेकिन इसकी कहानी और किरदारों का सफर पूरी तरह अलग होगा.

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने बताया कि वे सीक्वल बनाने में यकीन नहीं रखते, लेकिन वे असल में इसी तरह की एक और फिल्म पर काम कर रहे हैं. उनकी आने वाली फिल्म ‘अदा अपनी-अपनी’ में भी वैसी ही कॉमेडी और म्यूजिक होगा, लेकिन इसकी कहानी और किरदारों का सफर बिल्कुल अलग होगा.

डायरेक्टर ने कहा कि ‘अंदाज अपना-अपना’ पहले ही बन चुकी है. मैं उसी जॉनर और उसी तरह की कॉमेडी, एडवेंचर- एक और फिल्म बना रहा हूं. इसका नाम ‘अदा अपनी-अपनी’ है. इसमें लगभग वैसा ही म्यूजिक और वैसी ही कॉमेडी होगी, लेकिन कहानी अलग है, सफर अलग है.

उन्होंने कहा कि यह फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ के सभी फैंस के लिए एक शानदार तोहफा होगी.

जब ‘अदा अपनी-अभी’ की कास्ट के बारे में पूछा गया, तो डायरेक्टर ने कहा कि अभी इस बारे में बात करना बहुत जल्दबाजी होगी.

फैंस आज भी अंदाज अपना अपना’ फिल्म के गीत-एक्शन कॉमेडी को भुला नहीं पाए हैं. सलमान और आमिर खान की जोड़ी को इस फिल्म में दर्शकों ने काफी पसंद किया था. मौजूदा दौर में फिल्मों के सीक्वल को लेकर काफी चर्चा रहती है. इस फिल्म को लेकर भी चर्चाएं थी कि सीक्वल बन सकता है, लेकिन राजकुमार संतोषी के बयान ने फिलहाल सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment