Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया के एनएसडब्ल्यू में महिला और तीन मासूमों को चाकू से गोदा, एक की मौत

ऑस्ट्रेलिया के एनएसडब्ल्यू में महिला और तीन मासूमों को चाकू से गोदा, एक की मौत

सिडनी, 20 सितंबर . न्यू साउथ वेल्स में एक जाने-माने टूरिस्ट स्पॉट के पास Sunday को एक महिला और तीन बच्चे खून से लथपथ मिले. इनमें से एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं दो बच्चों और महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. Police के मुताबिक इनको चाकू से गोदा गया था.

मामला ब्लू माउंटेन्स का है. एनएसडब्ल्यू Police के अनुसार, Sunday को दोपहर 12:45 बजे सूचना मिलने के बाद, इमरजेंसी सर्विस को स्प्रिंगवुड के पास वैली हाइट्स में वाराताह रोड पर एक कार के अंदर तीन बच्चे और एक महिला लहूलुहान मिले. बच्चों में से एक की पहले ही मौत हो चुकी थी.

माना जा रहा है कि सभी बच्चे पांच साल से कम उम्र के हैं और महिला 40 साल से ऊपर की है. Police के अनुसार, छोटे बच्चों का इलाज वेस्टमीड चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल में किया जा रहा है और महिला का इलाज वेस्टमीड हॉस्पिटल में हो रहा है. हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है.

Police को राहगीरों ने ‘ट्रिपल जीरो’ पर कॉल किया और एम्बुलेंस आने तक उन लोगों ने ही बच्चों और महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया. घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई. एनएसडब्ल्यू Police ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास घटना से संबंधित कोई भी जानकारी है तो उसे साझा करें. Police ने ये भी कहा है कि क्राइम सीन के वक्त मौजूद अगर किसी भी शख्स के पास डैशकैम या फोन फुटेज है, तो वे स्प्रिंगवुड Police स्टेशन से संपर्क कर सकते हैं.

न्यू साउथ वेल्स में बीते 24 घंटों में घटी ये ऐसी चौथी मौत है जिसने Police की परेशानी बढ़ा दी है. Police घरेलू हिंसा से जुड़ी हत्या के तीन अलग-अलग मामलों की जांच में जुटी है. ये घटनाएं कुछ ही घंटों के अंतराल पर हुईं और इनमें 90 साल की एक महिला, 70 साल की एक मां और 23 साल की एक महिला की मौत हो गई थी.

–

केआर/

Share