Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘मैं अपने घर वापस आ गया हूं’, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल होने पर आनंद दुबे

‘मैं अपने घर वापस आ गया हूं’, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल होने पर आनंद दुबे

Mumbai , 17 अक्टूबर . शिवसेना (यूबीटी) को छोड़कर एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल होने वाले आनंद दुबे ने घर वापसी की बात कही है. उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से Prime Minister को पत्र लिखने और रक्षा मंत्री की ओर से विपक्ष पर निशाना साधने पर भी प्रतिक्रिया दी.

एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल होने पर आनंद दुबे ने कहा, “सबसे पहले तो मैं यह कहना चाहूंगा कि मैं अपने घर वापस आ गया हूं. मैं शिवसेना में ही था. बीच में उस पार्टी का नाम शिवसेना (यूबीटी) हो गया था और अब मैं फिर शिवसेना में आ गया. जिस प्रकार हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे ने हमें सिखाया है कि देश सबसे पहले, अपना धर्म सबसे पहले, अपना सनातन सबसे पहले, अपना हिंदुत्व सबसे पहले, वही लाइन एकनाथ शिंदे लेते हैं. हमारे नेता एकनाथ शिंदे हैं, एकनाथ शिंदे की हमेशा बात रहती है ‘नेशन फर्स्ट’.”

आनंद दुबे ने आगे कहा, “उनकी बात ‘नेशन फर्स्ट’, मेरी बात ‘नेशन फर्स्ट’, तो बात ही खत्म हो गई. तो मैं अपने घर में ही हूं और मुझे लगता है कि उनके साथ मैं राष्ट्र निर्माण में जो भी छोटी-बहुत भूमिका गिलहरी के समान निभा पाऊंगा, मुझे गर्व होगा कि मैं अपने राष्ट्र के लिए काम कर रहा हूं. मुझे बहुत खुशी है कि मैं अपने परिवार में लौटा हूं और मैं अब अधिकार से पूरे देश में जाकर Government की बात बता सकता हूं, योजनाएं गिना सकता हूं, और एनडीए परिवार में शामिल हुआ हूं. मैं सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं. पीएम मोदी के नेतृत्व में यह देश एक दिन जरूर पूरी दुनिया को दिशा देगा.”

शिवसेना नेता आनंद दुबे ने कहा, “अमेरिका से हमारे बहुत पुराने रिश्ते हैं. जैसे हम एक देश हैं, वैसे अमेरिका एक देश है. कभी खबरें आती हैं कि टैरिफ लग सकता है. यह एक अंतरराष्ट्रीय मामला है. इस पर हमारे विदेश मंत्री एस. जयशंकर बखूबी बातचीत भी करते हैं. हमारी कूटनीति होती है. हमारा एक ही मकसद है कि हमारे व्यापारियों का, हमारे देश के नागरिकों का ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके और विश्व में हम अपनी एक छाप छोड़ सकें. इस पर कितना लगेगा, कितना नहीं लगेगा, इस पर जब तक व्यापक रूप से ऑफिशियली कोई एग्रीमेंट नहीं आ जाता, कोई दस्तावेज साइन नहीं हो जाता, तब तक इस पर तो हम सिर्फ यही चाहेंगे कि हम ज्यादा से ज्यादा अपना फायदा करा सकें.”

आनंद दुबे ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा Prime Minister मोदी को पत्र लिखने पर कहा, “मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं, वह बिल्कुल पत्र लिख सकते हैं. वह विपक्ष के बड़े चेहरे हैं. आप पत्र लिखिए, समय मांगिए, बातचीत करिए, संवाद करिए, सकारात्मक राजनीति करिए. देश तोड़ने की बात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कोई Governmentी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कोई अराजकता फैलाना चाहेगा, हिंसा फैलाना चाहेगा, India को नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका जैसा बनाना चाहेगा, तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हमें लगता है कि ठीक है, अब उन्होंने चिट्ठी लिखी है, अब ओम बिरला जी उस पर चर्चा करेंगे कि विशेष सत्र बुलाना है कि नहीं बुलाना है, वह सब बातचीत होगी.”

आनंद दुबे ने कहा, “राजनाथ सिंह देश के रक्षा मंत्री हैं. उत्तर प्रदेश के Chief Minister रह चुके हैं, देश में मंत्री हैं, एक India को समझते हैं, उत्तर प्रदेश से ही आते हैं. वह जो कह रहे हैं, वह शत-प्रतिशत सही है. रायबरेली हो या अमेठी, हर जगह Samajwadi Party और कांग्रेस का गठबंधन होता है. वह लोग मिल-जुलकर चुनाव लड़ते हैं. पिछले 40 वर्षों से वहां कांग्रेस का कुछ नहीं है. न तो उनका Chief Minister बना है, न उनकी Government आई है. 2012 से 2017 तक Samajwadi Party की वहां आखिरी Government थी, अब न भूतो न भविष्यति.”

आनंद दुबे ने आगे कहा, “अब योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकसित हो रहा है, आगे बढ़ रहा है. उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता ने अपना हीरो योगी आदित्यनाथ के रूप में चुन लिया है. हमें लगता है कि ऐसे में कांग्रेस और Samajwadi Party दोनों के लिए जमीन तो है नहीं.”

–

एसडी/एबीएम

Share