
Mumbai , 3 सितंबर . केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने Thursday को Mumbai में लखपति दीदियों और स्वयं सहायता समूह की बहनों के साथ संवाद किया. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी.
शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, “बहनों से कनेक्शन भी दिल का, कन्वर्सेशन भी दिल से. आज Mumbai में लखपति दीदियों और स्वयं सहायता समूह की बहनों के साथ संवाद किया. बैंक लोन, कागजी प्रक्रिया सहित उनकी परेशानियां समझीं और अब बैंकरों के साथ बैठकर इनका समाधान निकालने का प्रयास करेंगे.”
शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो संदेश में कहा, “आज का दिन हमारे लिए सौभाग्य का दिन है. हम स्वयं सहायता दीदियों के साथ आज चर्चा कर रहे हैं. हमारे Prime Minister मोदी का संकल्प है कि 3 करोड़ लखपति दीदियां बनाना है. अभी तक 2 करोड़ दीदियां लखपति दीदी बन चुकी हैं और बाकी दीदियां भी लखपति बनें, इसका अभियान लगातार जारी है.”
उन्होंने कहा कि लखपति दीदी बनने के लिए बिजनेस चाहिए और उसके लिए लोन चाहिए, इसमें बैंकों की भूमिका महत्वपूर्ण है. आज हमने अपनी दीदियों के साथ चर्चा की. दीदियों ने बैंक से लोन मिलने की प्रशंसा भी की, लेकिन कठिनाइयों को भी बताया है.
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि आज Mumbai में बैंकर्स की बैठक है. उस बैठक में बैंकर्स के साथ इन कठिनाइयों को रखकर इनका समाधान ढूंढेंगे. दीदियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन बनाई जाएगी. जिनको बैंक से लोन लेने में तकलीफ होती है, दिक्कत आती है, वे उस हेल्पलाइन पर अपनी समस्याएं बताएंगी तो उसका समाधान करने का तत्काल प्रयास किया जाएगा. उन्होंने सभी दीदियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं.
बता दें कि लखपति दीदी योजना India Government की एक पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं की वार्षिक घरेलू आय को बढ़ाकर कम से कम 1,00,000 रुपए या उससे अधिक करना है. यह योजना दीनदयाल अंत्योदय योजना (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के तहत चलाई जा रही है.
–
वीकेयू/पीएम